विराट कोहली पर बुरी तरह भड़के लोग, भद्दे कमेंट्स से इस पोस्ट पर मचाया बवाल

Summary :

इन दिनों भारतीय टीम इंग्लैंड में है। जहां भारत मेजबान टीम के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम में खेली गई इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

इन दिनों भारतीय टीम इंग्लैंड में है। जहां भारत मेजबान टीम के साथ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रहा है। भारत और इंग्लैंड  के बीच नॉटिंघम में खेली गई इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मुकाबले के आखिरी यानी की 5वें दिन जीत के लिए भारतीय टीम को सिर्फ 157 रनों की जरूरत थी और 9 विकेट भी शेष थे, लेकिन बारिश के चलते मैच पूरा नहीं हो पाया। इस मैच में टीम के कप्तान विराट कोहली पूरी तरह फ्लॉप रहे।
इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैच की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में विराट कोहली बल्लेबाजी के मामले में बिलकुल फ्लॉप रहे। दिग्गज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कोहली को अपनी पहली ही गेंद पर शिकार बनाया और उन्हें पवेलियन भेज दिया। बता दें, ये 2014 के बाद पहला मौका था जब विराट को एंडरसन ने आउट किया। खास बात एंडरसन कप्तान विराट कोहली को दो बार शून्य पर आउट करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज भी बनकर उभरे हैं।
हाल ही में विराट कोहली ने वर्कआउट करते हुए अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट की है।  इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, काम कभी खत्म नहीं होता। इस दौरान कोहली काले रंग की शॉर्ट और पीले रंग की टी-शर्ट में वेट ट्रेनिंग करते नजर आ रहे हैं। दरअसल किंग कोहली दूसरे टेस्ट से पहले जिम में जमकर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन ऐसा लग रहा है लोगों को विराट की ये इस वीडियो रास नहीं आई और लोगों ने बहुत ही अजीबगरीब कमेंट कर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है। 

विराट कोहली हुए ट्रोलिंग का शिकार…

पहला टेस्ट अपने नाम करने के करीब थी टीम इंडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट में चौथे दिन के बाद  भारतीय टीम जीत की ओर बढ़ती नजर आ रही थी। दिन के खत्म होने पर भारत ने एक विकेट खोकर 52 रन बना लिए थे। जबकि चेतेश्वर पुजारा और रोहित शर्मा 12-12 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं मैच के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 157 रनों की जरूरत है, लेकिन बारिश ने मैच के बीच खलल पैदा कर दी। 

Desk Team