दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम भारत के कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में लगातार दो मैच गंवाने के बाद अपने प्रशंसकों से भारतीय क्रिकेट टीम पर अपना भरोसा बनाये रखने की अपील की है।
विराट की अगुवाई में भारतीय टीम को पांच मैचों की सीरीज के शुरूआती दोनों टेस्टों में शर्मनाक हार झेलनी पड़ है जिसके बाद सोशल मीडिया पर टीम की आलोचना हो रही है।
आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन भारत का विदेशी जमीन पर रिकार्ड लगभग निराशाजनक ही रहा है और 2014 में अपने आखिरी इंग्लैंड दौरे में भी भारत को 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी।
29 वर्षीय स्टार खिलाड़ी ने फेसबुक पर अपने प्रशंसकों से अपील करते हुये हालांकि टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा बनाये रखने की अपील की है। विराट सोशल मीडिया पर दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में हैं जबकि भारत में वह सोशल मीडिया पर सर्वाधिक पसंद के मामले में शीर्ष एथलीट हैं।
कप्तान ने लिखा,’ हमारी टीम अपनी गलतियों से लगातार सीखती रहेगी। कभी आप जीतते हैं तो कभी आप सीखते हैं। लेकिन आपको कभी हार नहीं माननी चाहिये। हम आपसे वादा करते हैं कि हम कभी हार नहीं मानेंगे और आगे बढ़गे।’
विराट ने अपने इस पोस्ट के साथ टीम की मैदान पर एकजुटता की तस्वीर भी साझा की है जिसमें खिलाड़ी सफेद जर्सी में हैं। भारत को दूसरे मैच में पारी और 159 रन से हार झेलनी पड़ी थी जबकि पहले एजबस्टन मैच में वह 31 रन से हार गया। मेहमान टीम सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी है और तीसरे नॉटिंघम टेस्ट में उसके लिये मुकाबला करो या मरो का हेगा।


Download Android App
Download iOS App









