जीत के बाद आस्ट्रियाई खिलाड़ी डॉमिनिक थिएम ने कहा’ राफा ने मुझे मोंटे कार्लो में हराया था इसलिये मुझे इस बार अपने खेल के स्तर को ऊंचा करने की जरूरत थी। नडाल ने 21 मैचों में क्ले पर 50 सेट जीते हैं, तो उन्हें हराने के लिये असाधारण खेल की जरूरत थी।’ हालांकि हार के बावजूद नडाल अगले महीने से शुरू होने वाले फ्रेंच ओपन को रिकार्ड 11वीं बार जीतने के दावेदार माने जा रहे हैं।
मैड्रिड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे थिएम के सामने अब अगली चुनौती दक्षिण अफ्रीका के केविन एंडरसन की होगी जिन्होंने पिछले छह करियर मुकाबलों में थिएम को हराया है। छठी सीड एंडरसन गत वर्ष यूएस ओपन के उपविजेता रहे हैं और उन्होंने सर्बिया के डुसान लाजोविच को 7-6, 3-6, 6-3 से हराया।
24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



