इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 13 वां मुकाबला आज शाम को राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मैच दोनों टीम्स के लिए बेहद अहम होने वाला है। पिछले सीजन तक आरसीबी की जान रहे युजवेंद्र चहल और देवदत्त पडिक्कल में आज आरसीबी के खिलाफ खेलने उतरेंगे।

दोनों ही खिलाड़ी इस बार राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा हैं। ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने एक मीम के माध्यम समझाने की कोशिश की है कि चहल और देवदत्त के लिए आज के मैच में खेलना कितना ज्यादा भावुक पल होगा।

इस दौरान जाफर ने महाभारत सीरियल का एक मीम साझा किया है। उनकी इस पोस्ट में अर्जुन कुरुक्षेत्र में हुए कौरव-पांडवों के बीच के युद्ध के दौरान भीष्म पितामह को बाण पर बाण मार रहे हैं। ऐसे में अर्जुन के चेहरे पर दुख साफ दिखाई दे रहा है।

दरअसल, जाफर के मुताबिक चहल अगर आरसीबी के विरुद्ध विकेट लेते है और पडीक्कल अगर आरसीबी के खिलाफ रन बनाते हैं, तो यह दोनों खिलाड़ियों के लिए काफी इमोशनल मूवमेंट हो सकता है। मालूम हो, आरसीबी ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन से पहले इन दोनों को रिटेन नहीं किया था। वहीं हाल ही में हाल में ही कहा था कि उन्होंने आरसीबी के अलावा किसी फ्रेंचाइजी टीम की ओर से खेलने के बारे में सोचा ही नहीं था।


Download Android App
Download iOS App



