जब केएल राहुल ने हार्दिक पंड्या के बेटे अगस्त्य को गोद में उठाकर दिया पोज, वसीम जफर ने ऐसे खींची टांग

Summary :

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज के पहले मैच में ही भारतीय टीम से करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब पहले मैैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है।

इंग्लैंड क्रिकेट टीम को वनडे सीरीज के पहले मैच में ही भारतीय टीम से करारी हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में अब पहले मैैच में जीत हासिल कर टीम इंडिया ने अपनी पकड़ को मजबूत कर लिया है। वहीं टीम की कोशिश तो आगे भी यही रहने वाली है कि ये वनडे मैच  को जीतकर इस सीरीज पर पूरी तरह अपना कब्जा कर लिया जाए। खैर, पहले वनडे में जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम के  खिलाड़ी एक साथ मस्ती करते हुए नजर आए।
ऐसे में सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहने वाले और अपने मजकिया अंदाज के लिए मशहूर भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने हाल ही में वसीम ने भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल की चुटकी ली है। मगर इस बीच ऋषभ पंत चर्चा का विषय बन गए हैं।
शास्त्री ने शेयर की टीम इंडिया की तस्वीर
दरअसल टीम इंडिया के हेड कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम ग्रुप की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा,टीम जो एक साथ रहती है। चाहे बबल के साथ या बिना बबल के। नतीजे आते जाते रहते हैं जिसे दूसरे फॉलो करते हैं। खूबसूरत पुणे में एक शानदार दिन। 

जाफर ने ऐसे लिए मजे
इस बीच भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर ने रवि शास्त्री की इस पोस्ट को रीट्वीट करके लिखा,देखो कैसे केएल राहुल बेबी अगस्त्य को गोद में लिए हुए हैं। भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज है हमेशा भरोसेमंद बेबीसिटर होते हैं। 

ऐसे में वसीम ने इशारों-इशारों में ऋषभ पंत को भी आड़े हाथ ले लिया और उन्हें भी ट्रोल किया है। दरअसल साल 2018-19 के ऑस्टे्रलिया टूर के दौरा टिम पेन की वाइफ बोनी पेन ने एक इंस्टा स्टोरी पोस्ट की थी,जिसमें उन्होंने लिखा था बेस्ट बेबीसिटर ऋषभ पंत। 
बताते चले भारत और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे इंटरनेशनल मैच 26 मार्च को पुणे में खेला जाना है। सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 66 रनों से जीता था। इंग्लैंड के लिए दूसरा मैच करो या मरो वाला होगा। टीम इंडिया को सीरीज का खिताब अपने नाम करने के लिए दूसरा मैच भी जीतना होगा।

Desk Team