महेंद्र सिंह धोनी का बाइक्स के लिए प्रेम जगजाहिर है। पति के इस बाइक लव की एक छोटी सी झलक अब साक्षी धोनी ने सोशल मीडिया पर दिखाई है।

साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें एक बड़े से कांच के कमरे में धोनी की ढेरों बाइक्स खड़ी हुई हैं। बाइक्स को धोनी के खिलौने बताते हुए साक्षी ने लिखा, ‘यह लड़का (धोनी) अपने खिलौनों को सच में बहुत प्यार करता है।’

इसकी एक और झलक तब देखने को मिली थी, जब विराट कोहली ने जिवा धौनी के साथ एक वीडियो शेयर किया था।धोनी के बाइक गैराज में महंगी से महंगी और पुरानी से पुरानी बाइक्स मिल जाएंगी।
उनके पास 60 लाख रुपये की हेलकैट, लगभग 70 लाख रुपये की कावासाकी निंजा एच2आर भी है। इसके अलावा धोनी के पास हार्ली डेविडसन, राजदूत 350 जैसी बाइकें भी हैं। धोनी की ये सभी बाइक्स उनके रांची वाले घर पर मौजूद हैं।
जब भी धोनी मैच नहीं खेल रहे होते और घरपर होते हैं तो बाइक्स की राइड पर जरूर निकलते हैं। धोनी का बाइक्स से जो खास लगाव है उसे उनपर बनी फिल्म में भी दिखाया गया था।



Download Android App
Download iOS App



