गुजरात टाइटन्स की टीम इस सीजन बेहतरीन खेल दिखा रही है और इसकी सबसे बड़ी वजह है की उनके कप्तान की फॉर्म। पांडया इस सीजन लगातार तीन अर्धशतक जड़कर शानदार फॉर्म दिखा रहे हैं। इसके बाद उनकी टीम इंडिया में वापसी की बाते भी शुरू हो चुकी हैं। वहीँ ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने शनिवार को कहा कि भारतीय टीम में वापसी उनके हाथों में नहीं है और वह अभी इंडियन प्रीमियर लीग में ही अच्छा करने पर ध्यान लगाये हुए हैं।
.jpg)
आपको बता दें ‘ग्रोइन’ पर लगी चोट के कारण चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार्दिक पिछले मैच में नहीं खेल पाए थे। जिससे फैंस को उनकी चिंता भी हुई मगर पांडया ने KKR के खिलाफ अगले ही मैच में शानदार पारी खेल फैंस की चिंता दूर कर दी। पांड्या ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ”पहली बात तो मुझे नहीं लगता कि भारतीय टीम में वापसी मेरे हाथों में है और दूसरी बात मेरा ध्यान वापसी पर नहीं है। मैं जिस मैच में खेलता हूं, उसी पर ध्यान लगाता हूं।”
.jpg)
पांड्या ने आगे कहा, ”इस समय मैं आईपीएल में खेल रहा हूं और मेरा ध्यान आईपीएल पर ही लगा है, फिर देखते हैं कि भविष्य कहां ले जाता है। यह अभी मेरे हाथों में नहीं है। मैं उस टीम पर ध्यान लगाता हूं जिसके लिये मैं खेल रहा हूं। हम अच्छा कर रहे हैं और मैं बहुत खुश हूं।” पांडया ने इससे पहले भारत के लिये आखरी मैच पिछले साल नवंबर में दुबई में हुए टी20 विश्व कप में खेला था। मगर वो तब पीठ की सर्जरी के बाद गेंदबाजी नहीं कर पा रहे थे।


Download Android App
Download iOS App



