भारत को अगले महीने वेस्ट इंडीज के दौरे पर जाना है जहां दोनो टीमों के बीच दो टेस्ट मैच की सीरीज खेली जाएगी। इस दौरे पर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नही खेलने वाले रविचंद्रन अश्विन भी होंगे और उनके पास इस दौरे पर एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है जो ग्रेट कपिल देव भी अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में नहीं बना पाए थे। क्या है वो रिकॉर्ड आइए जानते है।
.jpg)
अगर भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम की बात होगी तो उसमें रवि अश्विन का नाम हमेशा लिया जाएगा, जिस तरीके से अश्विन ने अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे दिग्गज गेंदबाजों के रिटायरमेंट के बाद से भारत को अपने फिरकी से एक बाद एक जीत दिलाई उसे कोई नहीं भूल सकता है। अश्विन इस समय आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर एक गेंदबाज भी है। बता दें कि अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करने से सिर्फ 3 विकेट दूर है। ऐसे में उनके पास वेस्ट इंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों में मौका होगा 700 विकेट पूरा करने का,इस समय अश्विन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 697 विकेट है और अश्विन ने यह विकेट सिर्फ 270 मैच की 350 पारियों में लिए है। वहीं कपिल देव ने 356 मैचों की 448 पारियों में 687 विकेट लिए थे।
.jpg)
वहीं भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट यानी टेस्ट, वनडे और टी20 तीनों फॉर्मेट को मिलाकर सबसे विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है जिन्होंने 401 मैच की 499 पारियों में 953 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरे नंबर पर हरभजन सिंह है जिन्होंने 365 मैच की 442 मैचों में 707 विकेट लिए है। अश्विन के 92 टेस्ट मैच में 474 विकेट, 113 वनडे में उनके नाम 151 विकेट और 65 टी20 आई मैचों 72 विकेट है।
.jpg)
बता दें कि भारत का वेस्टइंडीज दौरा 12 जुलाई से शुरू हो रहा है जहां दो टेस्ट मैच, तीन वनडे और पांच टी20 मैच खेलने है। पहल टेस्ट मैच 12-16 जुलाई तक डोमिनिका में खेला जाएगा। फिर 20-24 जुलाई तक दूसरा टेस्ट त्रिनिनाद में खेला जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



