इन दिनों क्रिकेट प्रेमियों के दिल और दिमाग में आईपीएल 2020 का मुकाबला छाया हुआ है। हालांकि इस लीग में क्रिकेट फैंस को तब बड़ा झटका लगा था,जब उन्हें इस बात की खबर हुई कि इस बार आईपीएल के 13वें सीजन में उनकी पसंदीदा स्पोट्र्स एंकर मयंती लैंगर यूएई में होने के बावजूद इस बार आईपीएल टूर्नामेंट में शामिल नहीं होंगी।

खेल की दुनिया में मशहूर महिला एंकर्स की लिस्ट में शुमार मयंती लैंगर आजकल टेलीविजन पर एंकरिंग करते हुए नजर नहीं आ रही हैं। हालांकि जब आईपीएल 2020 का आगाज हुआ तब भी एंकर्स और कमेंटरी पैनल का भी ऐलान किया गया था। लेकिन उस समय भी मयंती इस पैनल का हिस्सा नहीं बनाया गया।

मयंती लैंगर ने आईपीएल 2020 में एंकरिंग करने की पीछे की वजह अब खुद से बताई है। मयंती ने कहा कि वो बेटे के जन्म के बाद वो क्रिकेट एंकरिंग से थोड़े दिनों के लिए ब्रेक लेना चाहती है। ऐसे में अपने बेबी के होने के बाद मयंती कुछ समय अपने परिवार के साथ ही बिता रही हैं और आईपीएल की चकाचौंध से दूर रहना चाहती हैं। वैसे मयंती अक्सर अपने पति स्टुअर्ट बिन्नी और अपने बेटे के साथ इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं।

बेटे के साथ की फोटो शेयर

बता दें,बीती रोज यानी 6 अक्टूबर को मयंती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो साझा की है,जिसमें स्पोट्र्स एंकर अपने बेटे के साथ दिख रही हैं। इस तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा,बच्चों के लिए छत पर बिताने के लिए वक्त हो गया। फोटो में मयंती और बेटे के साथ उनका डॉग भी नजर आ रहा है। जिसे तस्वीरों में पहले भी कई बार देखा गया है।


Download Android App
Download iOS App



