ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस इस वक़्त पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने देश की अगुवाई कर रहे हैँ हालाँकि उनका ये पाकिस्तान दौरा अभी तक सफल नहीं हो पाया है और अबतक खेले दोनों ही टेस्ट मैच ड्रा रहे हैँ। अब सोमवार को खेले जाने वाले तीसरे और आखरी टेस्ट को जीत कर दोनों ही टीम इस सीरीज को जीतने की कोशिश करेंगी। इस मैच के शुरू होने से पहले कमिंस ने विराट कोहली और पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की तुलना को लेकर अपनी राय रखी है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में 196 रन की पारी खेलने वाले पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम की तुलना अकसर भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली से की जाती है। दोनों की तुलना के बारे में पूछे जाने पर कमिंस ने कहा, ‘‘ वे दोनों वास्तव में पूर्ण बल्लेबाज हैं, चाहे आप किसी भी फॉर्मेट में खेलें, वे आपको चुनौती पेश करेंगे। दोनों बेहतरीन खिलाड़ी है, दोनों ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई बार शतक बनाए हैं।’’

वहीं कमिंस ने बॉल पर लार लगाने को बैन करने पर भी अपनी राय रखी उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे ऐसा नहीं लगता की लार पर बैन से स्विंग गेंदबाजों का प्रदर्शन प्रभावित होगा। मुझे नहीं लगता कि इसने इतना बड़ा प्रभाव डाला है, जितना हमने सोचा था। हम अभी पसीने का उपयोग कर सकते हैं इसलिए यह बहुत बड़ी बात नहीं है।’’


Download Android App
Download iOS App



