आईपीएल 2022 का कार्यक्रम अभी आधिकारिक रुप से जारी नहीं हुआ है लेकिन मीडिया में आई ख़बरों के मुताबिक इस पुरे सीजन के लीग मुकाबले सिर्फ मुंबई और पुणे में खेले जा सकते हैं। मगर एक नई समस्या बीसीसीआई के सामने खड़ी हो गई है। दरअसल मुंबई में मैच कराए जाने पर मुंबई इंडियंस को भी वानखेडे स्टेडियम में खेलना होगा। और इससे मुंबई को फायदा मिल सकता है क्योंकि वानखेडे उसका होम ग्राउंड है। और इसी लिए बाकी फ्रेंजाइजियां इस बात को लेकर चिंतित हैं।

बाकि टीमों का मानना है कि मुंबई इंडियंस को होम एडवांटेज मिलना बाकी टीमों के साथ न्याय नहीं होगा। कुछ फ्रेंचाइजियां मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के मुकाबलों को लेकर खुश नहीं हैं। अभी तक सामने आयी जानकारी के तहत आईपीएल 2022 के लीग मैच मुंबई के वानखेडे, डीवाय पाटिल और ब्रेबॉर्न स्टेडियम के साथ ही पुणे के एमसीए इंटरनेशनल स्टेडियम मे कराए जा सकते हैं।

दरअसल, कोरोना के कारण बीसीसीआई ने आईपीएल को एक ही राज्य तक सीमित कर दिया है, जिससे कि बायो-बबल बनाने में आसानी हो और एयर ट्रेवल से बचा जा सके। हालांकि, इसका फायदा मुंबई इंडियंस को मिल सकता है, क्योंकि मुंबई की टीम का होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम है और ऐसे में मुंबई ही एकमात्र टीम होगी, जिसे अपनी मेजबानी में खेलने का मौका मिलेगा। इसी वजह से कुछ फ्रेंचाइजियों ने इस पर आपत्ति जाहिर की है।


Download Android App
Download iOS App



