VIDEO : आखिर क्यों वायरल हो रही है नीरज चोपड़ा की मेडल सेरेमनी की ‘राष्ट्रीय घुन’, जानें वजह

Summary :

NULL

वैसे तो भारत ए‌शियाई खेलों में अब तक 8 गोल्ड जीत चुका हैं। ले‌किन एशियाई खेलों में भारत का नाम रोशन करने वाले नीरज चोपड़ा पर हर भारतीय गर्व महसूस कर रहा है। सोमवार को भाला फेंक में चोपड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल किया और इतिहास रच दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हर किसी ने चोपड़ा की तारीफों में कसीदे पढ़े। लेकिन इस बीच कुछ ऐसा स्पेशल भी हुआ जो सोशल मीडिया को भा गया।

सोशल मीडिया पर लगातार नीरज चोपड़ा की मेडल सेरेमनी का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान राष्ट्रगान, तिरंगा ऊपर जाते हुए और दर्शकों की नम आंखों को दिखाया गया है।

क्यों इतना वायरल हो रहा वीडियो…

दरअसल, नीरज चोपड़ा की जीत कोई साधारण नहीं है। नीरज चोपड़ा ने जो सोना जीता है वो किसी और नहीं बल्कि पाकिस्तान और चीन को हराकर जीता है। भाला फेंक के इस मुकाबले में चीन के लियु क्विझेन ने रजत पदक जीता, वह नीरज से काफी पीछे 82.22 मीटर ही भाला फेंक पाए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 80.75 मीटर के प्रयास से कांस्य पदक हासिल किया।

 


गौरतलब है कि चीन और पाकिस्तान के साथ हमारे देश के कई तरह के विवाद लगातार चलते आ रहे हैं। ऐसे में भारतीयों की भावनाएं इन देशों से जुड़ी खबरों पर लगातार बनी रहती हैं। अब अगर किसी मुकाबले में भारत का कोई बेटा चीन और पाकिस्तान दोनों को हरा दे, तो जाहिर है कि हर किसी के लिए ये एक बड़ी बात होगी।

शायद इसीलिए जब नीरज चोपड़ा को मेडल मिल रहा था और तीनों देशों का राष्ट्रीय ध्वज ऊपर जा रहा था। जब तस्वीर में भारत नंबर एक, चीन नंबर दो और पाकिस्तान नंबर तीन है। तो सोशल मीडिया ने नीरज की इस जीत का जश्न दिल खोल कर मनाया।

Desk Team