टीम इंडिया के बल्लेबाज़ श्रेयस अय्यर ने श्रीलंका के खिलाफ दमदार फॉर्म दिखाई है। तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में श्रेयस अय्यर ने लगातार तीन अर्धशतक जड़े और वे पूरी सीरीज में नाबाद रहे। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स यानी केकेआर ने आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में उन्हें मोटी रकम में खरीदा और फिर कुछ समय के बाद उनको कप्तान भी नियुक्त किया।
हाल ही में केकेआर के साथ एक इंटरव्यू में श्रेयस अय्यर ने बताया कि ऑक्शन के दौरान उनके दिल में धक-धक हो रही थी। श्रेयस अय्यर को केकेआर ने 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब उन्होंने खुलासा करते हुए कहा है कि टेलीविजन पर आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन को देखते हुए वह नर्वस थे। उन्होंने बताया कि उनका दिल धक-धक कर रहा था और अपनी भावनाओं को नियंत्रित करने में सक्षम नहीं था, क्योंकि उनका नाम स्क्रीन पर था।
श्रेयस अय्यर ने कहा, “हां, मैं नीलामी देख रहा था केकेआर शुरू से ही मेरे साथ रहा। कुछ और बड़ी फ्रेंचाइजी भी साथ आ रही थीं और मुझे याद है कि फाइट चल रही थी। हम, टीम इंडिया के सभी सदस्य एक साथ बैठकर टीवी पर नीलामी देख रहे थे। मेरा दिल धड़क रहा था और मैं अपनी भावनाओं को नियंत्रित नहीं कर पा रहा था। मैं आराम से रहने की एक्टिंग करने की कोशिश कर रहा था, लेकिन आप जानते हैं, अंदर ही अंदर से, मैं थोड़ा नर्वस महसूस कर रहा था। आखिरकार केकेआर ने मुझे अपने साथ जोड़ लिया, वह अहसास अद्भुत था। लंबे इतिहास को देखते हुए और केकेआर सेटअप में आने पर मुझे सच में गर्व है।”


Download Android App
Download iOS App



