कोरोना से एकजुट होकर निपटना होगा : रोहित

Summary :

रोहित ने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते हम सभी के लिए मुश्किल रहे और दुनिया ठहर सी गई है जिसे देखकर काफी दुख होता है। उन्होंने कहा कि एक ही तरीका है कि सब कुछ सामान्य हो सकता है और इसके लिए हमें एकजुट होना होगा

भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोमवार को लोगों को सलाह दी कि कोविड-19 महामारी के संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में समझदारी दिखाएं और सक्रिय रहें। इस सलामी बल्लेबाज ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश जारी किया।
रोहित ने कहा कि पिछले कुछ हफ्ते हम सभी के लिए मुश्किल रहे और दुनिया ठहर सी गई है जिसे देखकर काफी दुख होता है। उन्होंने कहा कि एक ही तरीका है कि सब कुछ सामान्य हो सकता है और इसके लिए हमें एकजुट होना होगा। हम थोड़े समझदार बनकर, थोड़े सक्रिय होकर, अपने आसपास की चीजों को जानकर और कोई लक्षण दिखाई देने पर निकटवर्ती चिकित्सा अधिकारी को सूचित करके हम ऐसा कर सकते हैं। 
रोहित ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि हमारे बच्चे स्कूल जाएं, हम माल जाना चाहते हैं और हम सभी सिनेमा घर में फिल्म देखना चाहते हैं।इस 32 साल के खिलाड़ी ने डाक्टरों और मेडिकल पेशेवर के प्रयासों पर भी टिप्पणी की जो संक्रमित लोगों का उपचार कर रहे हैं।
रोहित ने कहा कि मैं दुनिया भर के डाक्टरों और मेडिकल स्टाफ के प्रयासों की सराहना करता हूं जिन्होंने कोरोना वायर से संक्रमित लोगों का उपचार करके अपने जीवन को खतरे में डाला। उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों के प्रति संवेदना जाहिर करता हूं जिन्होंने अपने परिजनों को गंवाया है। ख्याल रखें, सुरक्षित रहें। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण दुनिया भर में खेल प्रतियोगिताएं रद्द या स्थगित हुई हैं।

Desk Team