इशान किशन और ऋषभ पंत टीम इंडिया के दो उभरते हुए सितारे हैं, एक तरफ जहाँ ऋषभ टीम इंडिया में अपनी जगह पक्की कर चुके हैं वहीं ईशान किशन भी जब IPL2022 के लिए सबसे महंगे खिलाडी बिके तो उन्होंने भी अपनी काबिलियत का लोहा मनवा लिया। आपको बता दें इन दोनों का क्रिकेट करियर साथ-साथ ही शुरू हुआ था। दोनों 2016 अंडर 19 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा थे। इशान किशन उस टीम के कप्तान थे जबकि ऋषभ पंत ओपनर और मुख्य बल्लेबाज थे।

लेकिन टीम इंडिया में इशान से पहले ऋषभ को में जगह मिली। और अब लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में ये दोनों युवा खिलाड़ी भारतीय टीम का हिस्सा हैं। दिलचस्प बात यह है कि पंत और किशन दोनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं। ऐसे में दोनों एक दूसरे के कंपीटिटर भी हैं। हालाँकि इसी सवाल के जवाब में ईशान किशन ने कुछ अलग ही जवाब दिया है।

एक इंटरव्यू में ईशान ने कहा कि वे भारत के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेलना चाहते हैं। लेकिन टीम में ऋषभ हैं और उन्होंने काफी अच्छा खेल दिखाया है। ऐसे में उन्हें जो भी मौके मिलेंगे उनमें अच्छे प्रदर्शन की कोशिश करेंगे। उन्होंने आगे कहा “कंपीटिशन रहना अच्छी बात है मगर ऋषभ और वो बहुत अच्छे दोस्त हैं। जब भी हम पास होते हैं तो साथ ही घूमते-फिरते हैं। जब भी वक्त मिलता है तो साथ में फिल्में देखते हैं। हम क्रिकेट के बारे में भी काफी बातें करते हैं। मेरे दिमाग में कभी नहीं आया कि मुझे उसकी जगह चाहिए और मैं भरोसा दे सकता हूं कि उसने भी ऐसा कभी नहीं सोचा होगा। सबसे जरूरी बात, जब हम क्रिकेट खेल रहे होते हैं तब हम यह सोचते भी नहीं है कि एक दूसरे से प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



