पाक के खिलाफ जीत के लिये खेलेंगे : मनप्रीत

Summary :

NULL

नई दिल्ली : भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह ने अपनी टीम को चेताया है कि पाकिस्तान के विरुद्ध खेले जाने वाले पहले मैच को लेकर बिल्कुल भी भावत्मक ना हों। बेशक, पाकिस्तान हमारा परंपरागत प्रतिद्वंदी है किंतु यह सोच कर मैदान में उतरें जैसे एक सामान्य मैच खेलना है। मनप्रीत ने माना कि इंडो-पाक मैच के चलते खिलाड़ी, अधिकारी और खेल प्रेमी एक अजीब से दबाव में पड़ जाते हैं लेकिन जो टीम ऐसी स्थिति से उबरने में सफल रहती है ए जीत उसी की होती है।

भारत पाकिस्तान के विरुद्ध खेल कर अपने अभियान की शुरुआत करेगा। मनप्रीत ने पंजाब केसरी द्वारा पूछे गये एक सवाल के जवाब मे कहा कि उनकी टीम स्वर्ण पदक जीतने के इरादे से उतरेगी। आस्ट्रेलिया और इंग्लैंड को उन्होंने मजबूत बताया किंतु साथ ही जोड़ा कि भारतीय टीम ने दोनों से अनेक अवसरों पर मैच जीते हैं और सब कुछ ठीक ठाक रहा तो भारत खिताब भी जीत सकता है।

अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।

Desk Team