WIvsENG: 710 मिनट तब बल्लेबाज़ी कर विंडीज खिलाडी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Summary :

इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 507 रनों पर घोषित कर दी, वेस्टइंडीज ने अपने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट की लम्बी और ऐतिहासिक पारी के दम पर 411 रन बनाए।

वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज चल रही है और इसी सीरीज का दूसरा मैच बारबाडोस में जारी है लेकिन पहले टेस्ट की तरह ये दूसरा टेस्ट मैच भी ड्रॉ की तरफ बढ़ रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 507 रनों पर घोषित कर दी, वेस्टइंडीज ने अपने कप्तान क्रेग ब्रेथवेट की लम्बी और ऐतिहासिक पारी के दम पर 411 रन बनाए। 

Kraigg Brathwaite: ENG के खिलाफ वेस्टइंडीज़ के कप्तान ने रचा इतिहास, 12  घंटे की बैटिंग, खेली 489 बॉल - Kraigg Brathwaite test innings west indies  vs England longest test innings record tspo - AajTak

वेस्टइंडीज ने चौथे दिन की शुरुआत 288 रनों से की जब उनके कप्तान ब्रेथवेट 337 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 109 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे।उन्होंने अपनी टीम के निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ कई छोटी साझेदारियां की। हालाँकि ब्रेथवेट की पारी का अंत जैक लीच ने उन्हें बोल्ड करके किया। लेकिन 160 रनों की इस पारी में विंडीज कप्तान ने 489 गेंदों का सामना किया और लगभग 710 मिनट बल्लेबाजी की।

 

As Brian Lara turns 51, let's relive his 400-run knock against England- The  New Indian Express


ब्रेथवेट की यह पारी वेस्टइंडीज के ही पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के 400 रन के वर्ल्ड रिकॉर्ड के बाद किसी वेस्टइंडीज खिलाड़ी द्वारा खेली गई सबसे लंबी पारी है। ब्रेथवेट ने इंग्लैंड के खिलाफ 710 मिनट तक बल्लेबाजी की, वहीं ब्रायन लारा के नाम इंग्लैंड के खिलाफ ही 2004 के दौरान 778 मिनट बल्लेबाजी करने का रिकॉर्ड दर्ज है, लारा ने इसी दौरान 400 रन की नाबाद पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था।


Desk Team