कल भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले टी20 में रोहित और कार्तिक की आतिशी पारी दिखी. रोहित ने पारी की शुरुआत की और 44 गेंदों में 64 रन की जबरदस्त पारी खेली. वहीं 15वें ओवर में कप्तान रोहित के रूप में पांच विकेट गिरने के बाद क्रीज पर आए अनुभव से भरपूर दिनेश कार्तिक और उन्होंने भारतीय पारी के रन रेट को पांचवां गियर लगाकर रन गति को तेज कर दिया. उन्होंने नाबाद 41 रन की पारी 19 गेंदों में खेली,जिसमें उन्होंने 4 चौके और 2 धक्के लगाए और अपने दम पर टीम के स्कोर को 190 पर पहुंचा दिया.

भारत जब मैच जीत गई तब कप्तान रोहित ने कहा भी कि हमें पता था कि यह थोड़ा कठिन होगा, शुरुआत में शॉट बनाना आसान नहीं था. जब हमने पहले 10 ओवर पूरे किए, तो हमने नहीं सोचा था कि हम 190 तक पहुंच पाएंगे. इसके बाद 41 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले खिलाड़ी दिनेश कार्तिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, उन्होंने भी इस पिच को लेकर कहा कि पिच काफी चिपचिपा था, जिस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं था. यह एक बहुत ही दिलचस्प भूमिका है. विकेट का आकलन करना महत्वपूर्ण है और आपको किस तरह के शॉट खेलने हैं, यह अभ्यास के साथ आता है.

वहीं आपको बता दें कि रोहित शर्मा का बतौर कप्तान ये 50वां मुकाबला था और इस 50 मैचों की अगुआई में उन्होंने 41 में जीत दर्ज की है. वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ वो 10वें मैच में कप्तानी कर रहे थे, जिसमें वो अब तक अजय है, यानि कि पूरे के पूरे 10 मैच भारत अपने नाम किया है. वहीं रोहित इसके अलावा जो रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया वो ये है कि टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर में रोहित अब दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन चुके है जिसने किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन है. उन्होंने कल अपने 64 रन की पारी के बदौलत कैरेबियन टीम के खिलाफ 649 रन बनाए है. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को अब पीछे छोड़ दिया है. वार्नर ने श्रीलंका के खिलाफ अब तक 642 रन बना चुके हैं. वहीं टॉप पर हैं विराट कोहली जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 718 रन बनाएं है.

इसके अलावा टी20 फॉर्मेट में कप्तान रोहित सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में फिर से नंबर-1 हो गए है. कुछ दिन पहले ही न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गुप्टिल ने स्कॉटलैंड के खिलाफ 40 रन की पारी खेली थी और रोहित को महज 20 रन पीछे छोड़ दिया था. गुप्टिल के अबतक 111 मैचों में 3399 रन हैं, वहीं अब भारतीय कप्तान 129 मैचों में 3443 रन बनाकर टॉप स्कोरर बन गए हैं. इस मामले में विराट तीसरे स्थान पर है. उन्होंने 99 मैचों में 3308 रन बनाया है.


Download Android App
Download iOS App



