KL राहुल के बाहर होने के बाद किस टीम के साथ मैदान पर उतरेंगे ऋषभ पंत

Summary :

KL राहुल चोट के चलते सीरीज से ही बाहर हो गए हैं ऐसे में अब देखना होगा की नए कप्तान ऋषभ पंत किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरते हैं।

IPL के 2 महीनों के सफर के बाद अब टीम इंडिया एक बाद फिर इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने जा रही है। आज यानि 9 जून को टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज का पहला मैच दिल्ली में खेलेगी। इस मैच के शुरू होने से पहले इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के कप्तान बने KL राहुल चोट के चलते सीरीज से ही बाहर हो गए हैं ऐसे में अब देखना होगा की नए कप्तान ऋषभ पंत किस प्लेइंग 11 के साथ मैदान में उतरते हैं। 

हालाँकि हमारे हिसाब से प्लेइंग 11 की बात करें तो इस मैच में कप्तान ऋषभ पंत और उपकप्तान हार्दिक पांड्या के अलावा बल्लेबाज़ी में ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और दिनेश कार्तिक नज़र आ सकते हैं वहीं गेंदबाज़ी में भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल और उमरान मलिक फ़ास्ट बॉलिंग का मोर्चा संभाल सकते हैं तो वहीं युजवेंद्र चहल और अक्षर पटेल स्पिन गेंदबाज़ के तौर पर खेल सकते हैं। 
स्पिन गेंदबाज़ के तौर पर रवि बिश्नोई को भी मौका मिल सकता है मगर अक्षर पटेल की बल्लेबाज़ी छमता को देखते हुए उनके ही टीम में शामिल होने के ज्यादा आसार दिखाई पड़ रहे हैं। हालाँकि इससे पहले जब राहुल द्रविड़ अंडर 19 टीम इंडिया के हेड कोच हुआ करते थे तब उन्होंने कहा था की वो उनके साथ खेलने आए हर खिलाडी को खेलने का मौका देंगे। तो देखने वाली बात होगी की, क्या राहुल यहां भी वही करते हैं? या कुछ खिलाडियों को खुद को साबित करने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा।  

Desk Team