Womens Hockey Team ने जताया अनुभव पर भरोसा

Summary :

हॉकी इंडिया ने आगामी एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों की तैयारी के लिये राष्ट्रीय शिविर में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और फॉरवर्ड वंदना कटारिया जैसे सीनियर खिलाड़ियों को Womens Hockey Team की 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है जिसमें कुछ नये चेहरों को भी जगह मिली है। हॉकी इंडिया ने पहले शिविर के लिये 60 खिलाड़ियों को चुना था जिसमें से छह और सात अप्रैल को हुए चयन ट्रायल और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के बाद छंटनी की गई । HIGHLIGHTS Womens Hockey Team की 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी Womens Hockey Team 22 मई से होने वाले प्रो…

हॉकी इंडिया ने आगामी एफआईएच प्रो लीग मुकाबलों की तैयारी के लिये राष्ट्रीय शिविर में अनुभवी गोलकीपर सविता पूनिया और फॉरवर्ड वंदना कटारिया जैसे सीनियर खिलाड़ियों को Womens Hockey Team की 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची में शामिल किया है जिसमें कुछ नये चेहरों को भी जगह मिली है। हॉकी इंडिया ने पहले शिविर के लिये 60 खिलाड़ियों को चुना था जिसमें से छह और सात अप्रैल को हुए चयन ट्रायल और राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के बाद छंटनी की गई ।

HIGHLIGHTS

  • Womens Hockey Team की 33 संभावित खिलाड़ियों की सूची जारी
  • Womens Hockey Team 22 मई से होने वाले प्रो लीग मुकाबलों के लिये एंटवर्प और लंदन जायेगी
  • भारत के ग्रुप में अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ब्रिटेन की टीम


भारतीय महिला हॉकी टीम 22 मई से होने वाले प्रो लीग मुकाबलों के लिये अर्जेंटीना, बेल्जियम, जर्मनी और ब्रिटेन से खेलने एंटवर्प और लंदन जायेगी ।
हॉकी इंडिया के हाई परफार्मेंस निदेशक हर्मन क्रूस ने कहा ,‘‘ हमने 14वीं सीनियर महिला हॉकी राष्ट्रीय चैम्पियनशिप के जरिये सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को चुना है । इसके अलावा पिछले सप्ताह कोचों और चयनकर्ताओं ने ट्रायल के जरिये 33 खिलाड़ियों को चुना है । ये खिलाड़ी भारतीय महिला हॉकी को नयी ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं ।’’
इनमें सविता, डिफेंडर निक्की प्रधान, मिडफील्डर सलीमा टेटे , अजमीना और निशा शामिल है ।
फॉरवर्ड पंक्ति में लालरेम्सियामी, संगीता कुमार और कटारिया होंगे ।


पेरिस ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने में टीम के नाकाम रहने के बाद हॉकी इंडिया ने राष्ट्रीय शिविर में बदलाव की बात कही थी । शिविर में मिजोरम की 22 वर्ष की मरीना लालरामघाकी और मणिपुर की 25 वर्ष की मनीषा चौहान को मौका दिया गया है ।
इसके अलावा माधुरी किंडो, रोपनी कुमारी, प्रीति, एडुला ज्योति, दीपिका सोरेंग और रूतुजा पिसाल जैसे जूनियर खिलाड़ी भी चुने गए हैं ।
33 सदस्यीय संभावित खिलाड़ियों का ग्रुप :
गोलकीपर : सविता पूनिया, बिछू देवी खारीबम, बंसरी सोलंकी, माधुरी किंडो
डिफेंडर : निक्की प्रधान, उदिता, इशिका चौधरी, मोनिका, रोपनी कुमारी, महिमा चौधरी, ज्योति छत्री, प्रीति
मिडफील्डर : सलीमा टेटे, मरीना एल, वैष्णवी फाल्के, नेहा, ज्योति, एडुला ज्योति, बलजीत कौर, मनीषा चौहान, अक्षता ढेकाले, अजमीना कुजूर, निशा
फॉरवर्ड : मुमताज खान, लालरेम्सियामी, संगीता कुमारी, दीपिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग, प्रीति दुबे, वंदना कटारिया, रूतुजा पिसाल ।

Ravi Kumar

I have a vision to prepare myself as well as others in such a way that our tomorrow becomes wonderful.