हॉकी इंडिया ने FIH वुमेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंडियन वुमेन टीम का ऐलान कर दिया है। 20 मेंबर बेस्ड इस टीम की कप्तानी सलीमा टेटे को सौंपी गई है। एक्सपीरिएंस्ड खिलाड़ियों और युवा एबिलिटी के संतुलित कॉम्बीनेशन वाली ये टीम अगस्त में नीदरलैंड और बेल्जियम में ऑर्गनाइज़ होने वाले वर्ल्ड कप में इंडिया को रिप्रेजेंट करेगी।
संतुलित टीम पर कोच का भरोसा

इंडियन वुमेन हॉकी टीम के मुख्य कोच स्योर्ड मारिजने ने सेलेक्टेड टीम को बैलेंस्ड और मजबूत बताया है। उनका कहना है कि वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों का सेलेक्शन किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया है कि टीम ने नेशनल कैंप में कड़ी मेहनत की है और वह दुनिया की बेस्ट टीमों के खिलाफ अच्छा परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह तैयार है।
भारत की तैयारियों को हाल ही में बड़ी सफलता भी मिली है। पिछले महीने न्यूजीलैंड में आयोजित एफआईएच नेशंस कप में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिना कोई मैच गंवाए खिताब अपने नाम किया था, जिससे खिलाड़ियों का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है।
पूल डी में भारत की चुनौती

एफआईएच वुमेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 15 से 30 अगस्त के बीच नीदरलैंड और बेल्जियम की कम्बाइन मेजबानी में होगा। इंडियन टीम को पूल डी में चीन, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के साथ रखा गया है। भारत अपने कैंपेन की शुरुआत 16 अगस्त को चीन के खिलाफ करेगा। इसके बाद 18 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका और 20 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलेगा। टीम के सभी ग्रुप मैच नीदरलैंड के एमस्टेलवीन में वागेनर हॉकी स्टेडियम में ऑर्गनाइज़ होंगे।
Womens Hockey World Cup Team: इंडिया की 20 मेंबर बेस्ड टीम

गोलकीपर: सविता, बिचू देवी खारीबम
डिफेंडर: इशिका चौधरी, सुशीला चानू पुखरामबम, लालथंतलुंगी, ज्योति, शिल्पी डबास
मिडफील्डर: निक्की प्रधान, साक्षी राणा, सुनेलिता टोप्पो, सलीमा टेटे (कप्तान), नेहा, दीपिका सोरेंग
फॉरवर्ड: लालरेम्सियामी, रुतुजा दादासो पिसल, नवनीत कौर, दीपिका, इशिका, बलजीत कौर और ब्यूटी डुंगडुंग
अब भारतीय टीम का टारेगट वर्ल्ड कप में दमदार प्रदर्शन कर के देश को गौरवान्वित करना होगा।
Read More: Hockey World Cup से पहले इंडियन टीम की तैयारी तेज, जानें फिटनेस और प्लानिंग पर क्या किया गया काम?


Download Android App
Download iOS App




