आईसीसी विश्व कप 2019 का आगाज हो चुका है। इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला मैच खेला गया जिसमें इंग्लैंड ने अफ्रीका को 104 रनों से करारी मात देकर अपने अभियान की शुरूआत कर दी है। आज पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच में दूसरा मैच ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में खेला जाना है।

विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज सरफराज अहमद की कप्तानी में पाकिस्तान टीम हारी थी। पाकिस्तान टीम ने लगातार 10 वनडे मैचों में हार का सामना किया है और इस साल विश्व कप में भले ही वह मजबूत दावेदार नहीं दिखाई दे रही है लेकिन कई बार पाकिस्तान ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंकाया है।

चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम की शुरूआत कुछ खास नहीं हुई थी लेकिन अपने प्रदर्र्शन से ट्रॉफी अपने नाम करके सबको हैरान कर दिया था। इसी को देखकर पाकिस्तान टीम को लेकर कुछ भी निश्चित तौर पर नहीं कहा जा सकता है।

विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम भी अप्रत्याशित टीम मानी जा रही है। हाल ही में आयरलैंड में आयोजित विंडीज टीम ने ट्राई सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया है। वेस्टइंडीज की टीम विश्व कप में जेसन होल्डर के नेतृत्व में उतरेगी और एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी।

इस तरह हो सकती हैं वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन
वेस्टइंडीज: क्रिस गेल, इविन लुईस, डेरेन ब्रावो, शाई होप (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, एशले नर्स, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, ओशाने थॉमस, शेल्डन कॉटरेल, निकोलस पूरन, कीमर रोच

पाकिस्तान: फखर ज़मान, इमाम-उल-हक, बाबर आज़म, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (विकेटकीपर/ कप्तान), शोएब मलिक, आसिफ अली, इमाद वसीम, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद हसनैन


Download Android App
Download iOS App



