भारत-न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबले से पहले फैंस के लिए खुशखबरी, इतने लोगों को स्‍टेडियम में आने की इजाजत

Summary :

न्यूजीलैंड और भारत के बीच साउथम्‍पटन में होने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम वक्‍त बचा है।

न्यूजीलैंड और भारत के बीच साउथम्‍पटन में होने वाले वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले को शुरू होने में अब एक महीने से भी कम वक्‍त बचा है। दोनों टीमों के बीच यह निर्णायक मुकाबला अगले महीने 18 जून से खेला जाएगा। खैर, टेस्‍ट क्रिकेट के इस पहले विश्‍व कप को देखने की इच्‍छा रखने वाले फैन्‍स के लिए एक अच्‍छी खबर आई है। दरअसल आईसीसी ने उक्‍त मैच को देखने के लिए दर्शकों को आने की अनुमती दे दी है ।
बताया जा रहा है साउथम्‍पटन के रोस बाउल स्‍टेडियम में 4000 दर्शक उपस्थित होंगे। प्रत्‍येक दिन चार हजार दर्शक मैदान पर आकर इस महामुकाबले का लुत्‍फ उठा सकेंगे हैं। भारत और न्‍यूजीलैड  के बीच ये मैच 18 से 22 जून के बीच खेला जाना है।
वैसे तो इस समय भी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने खूब तांडव मचाया हुआ है। ऐसे में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से तमाम देश बीते कुछ महीनों से दर्शकों के बिना ही मैचों का आयोजन कराने को मजबूर हैं। लेकिन अब इंग्‍लैंड में वायरस काफी कंट्रोल मई है जिसके बाद यह अहम फैसला लिया गया है।
इस दौरान हैंपशायर काउंटी क्लब के प्रमुख रॉड ब्रैंसग्रोव ने इसकी जानकारी दी है। कोरोना की स्थिति में सुधार आने की वजह से करीब 1500 लोगों को एजेस बाउल में लीसेस्टरशायर और हैम्पशायर के बीच काउंटी खेल देखने की अनुमति दी गई थी। डब्ल्यूटीसी फाइनल इसी मैदान में होगा। इस मैच में 4000 लोगों को मैच देखने आने की अनुमति दी है। 
 ऐसे में 50 प्रतिशत सीटें आइसीसी और उनके प्रायोजकों और अन्य हितधारकों को मिलेंगे और बाकी 2000 टिकटों को बेच देंगे। हमें प्रशंसकों से पहले ही दोगुने से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। 
हैंपशायर काउंटी क्लब के प्रमुख रॉड ब्रैंसग्रोव ने यह भी कहा, ‘हम आज से चार दिवसीय काउंटी मैच का आयोजन कर रहे हैं और सितंबर 2019 के बाद पहली बार प्रशंसकों को इंग्लैंड में क्रिकेट मैच देखने के लिए स्टेडियम आने की अनुमति दी गई है। इस राउंड के अन्य काउंटी मैच कल से शुरू होंगे और इस दौरान दर्शक मौजूद होंगे। 
इस समय टीम इंडिया मुंबई में पहुंचकर अपना क्‍वारंटाइन टाइम पीरियड पूरा कर रही है। वहीं, न्‍यूजीलैंड पहले ही इंग्‍लैंड पहुंच गई है। अब विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया साउथम्पटन में दस दिन क्‍वारंटाइन में रहेगी लेकिन उन्हें अभ्यास की अनुमति रहेगी।

Desk Team