इंग्लैंड के साउथम्पटन में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस खिताबी मुकाबले का आज पांचवा दिन है। खास बात फाइनल का यह मुकाबला बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। आलम यह है मैच अंतिम नतीजा किसी भी टीम के पाले में जा सकता है, मगर मैच पर झमाझम बारिश कहर बनकर टूट रही है। जी हां साउथम्पटन में लगातार बारिश हो रही है।

चौथे दिन यानी सोमवार कि सुबह से लगातार तेज बारिश हो रही है, ऐसे में अंपायरों ने करीब साढ़े चार घंटे इंतजार करने के बाद खेल को बंद करने का एलान किया। वहीं आज पांचवे दिन का मैच खेला जाना है, परंतु बारिश के कारण मैच नहीं होने खेले जाने की आशंका जताई जा रही है। यही नहीं पहले ही खेल का अधिकांश हिस्सा बारिश में धूल गया है। अभी तक के मैचों को देखा जाए तो न्यूजीलैंड टीम का बोलबाला देखने को मिल रहा है। हालांकि भारत की गेंदबाजी को भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है।

साउथम्पटन में बारिश की संभावना…
मालूम हो, मैच के चौथे दिन बारिश ने अच्छे-खासे खेल की उम्मीद कर रहे फैन्स के अरमानों पर पानी फेर दिया। चौथे दिन 141.1 ओवर का ही खेल हो पाया है और बारिश के चलते मैच को रद्द करना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सासाउथम्पटन में मौसम लगातार खराब है, सोमवार को भी बारिश से मैच का मजा किरकिरा हुआ था। अब वहीं पांचवे दिन यानि मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना है। आसमान में बादल सुबह से छाए हुए हैं। ऐसे में मैच को रिजर्व डे में कराने का फैसला किया सकता है।

बता दें कि मैच का 70 फीसदी से ज्यादा हिस्सा बारिश की वजह से खराब होने के बाद नतीजा ड्रॉ की तरफ ही इशारा कर रहा है। इस खिताबी मुकाबले के तीसरे दिन भी आउटफील्ड गीली होने की वजह से खेल में काफी देरी हुई और खराब रोशनी के कारण मैच को जल्दी खत्म करना पड़ा था। अब तक चार दिन का खेल हो चुका है, जिसमें कुल 141.1 ओवर का ही खेल हो सका है। मैच के लिए एक रिजर्व डे भी रखा गया है। मैच की बात करें तो टीम इंडिया पहली पारी में 217 रनों पर सिमट गई। भारत को इतने कम रनों पर रोकने में काइल जैमीसन की भूमिका काफी अहम रही और उन्होंने टीम की तरफ से सर्वाधिक पांच विकेट झटके।

भारत के इस स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड पहली पारी में दो विकेट पर 101 रन जोड़ चुकी है। कप्तान विलियमसन फिलहाल 12 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि रॉस टेलर बिना खाता खोले क्रीज पर मौजूद हैं। अभी न्यूजीलैंड 116 रन पीछे चल रहा है, जबकि उसके खाते में आठ विकेट बचे हैं। भारत की ओर से आर अश्विन और ईशांत शर्मा ने एक-एक विकेट झटका है।


Download Android App
Download iOS App



