WTC Final: Virat को चौथी बार Starc ने किया आउट, भारतीय टीम की पारी लड़खड़ाई

Summary :

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत ऑस्ट्रेलिया के सामने संकट में नजर आ रहा हैं। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था, जिसके बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी के बदौलत टीम ने बना दिए 469 रन।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत ऑस्ट्रेलिया के सामने संकट में नजर आ रहा हैं। भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले ऑस्ट्रेलिया को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था, जिसके बाद ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ की शतकीय पारी के बदौलत टीम ने बना दिए 469 रन। लेकिन इसके बाद भारतीय पारी लड़खड़ाती हुई नजर आई। भारतीय बल्लेबाज सस्ते में अपना विकेट गवाते जा रहे थे। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजों पर बरस पड़े हैं और थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
दरअसल भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज कप्तान रोहित शर्मा सिर्फ 15 रन बना कर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान की गेंद पर आउट हो गए। इसके बाद आईपीएल के इनफॉर्म खिलाड़ी शुभमन गिल 13 रन पर बोलैंड की गेंद पर बोल्ड हो गए। फिर पुजारा ने भी अंदर आती गेंद पर मिस-जज किया और बोल्ड हो गए 14 रन पर। फिर विराट कोहली एक बार फिर से मिसेल स्टार्क के शिकार बने। एक्ट्रा बाउंस लेती बॉल को वो फ्रंट फुट पर डिफेंस करना चा रहे थे कि बाल सीधे आकर उनके ग्लव्स पर लगी और स्लीप में तैनात स्टीव स्मिथ ने उड़कर उनका जबरदस्त कैच पकड़ा और विराट की 14 रन की पारी वहीं समाप्त हो गई।
इसके बाद अजिंक्य रहाणे और रविंद्र जडेजा ने मिलकर पारी को संभाला और पांचवे विकेट के लिए 71 रन की साझेदारी निभाई, जिसके बाद अच्छी लय में दिख रहे जडेजा 51 गेंदों पर 48 रन बनाकर न्थॉन लियोन की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे। वहीं दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम का स्कोर है 38 ओर में 151 रन 5 विकेट के नुकसान पर। वहीं अजिंक्य रहाणे 71 गेंदों पर 29 रन बनाकर श्रीकर भरत के साथ क्रीज पर मौजूद हैं। अब तीसरे दिन का खेल पूरी तरह से इन्हीं दोनों खिलाड़ियों पर टिका हैं। 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत लगातार दूसरी बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह बनाया है, लेकिन इस बार फिर मैच भारत के हाथ से फिसलता नजर आ रहा हैं।भारतीय टीम जिस हाल में है इस वक्त, ऐसा लग रहा है कि यह टीम फॉलोऑन भी नहीं बचा पाएगी। फॉलोऑन बचाने के लिए भारतीय टीम को चाहिए 118 रन तो वहीं स्कोर से अभी टीम 318 रन पीछे हैं। अभी सफर भारतीय टीम का काफी लंबा है और मैच हाथ से छुटता ही जा रहा हैं। तो आज का दिन भारतीय टीम किस तरह से खेलती है, यह देखने वाली बात होगी। 

Desk Team