क्या देखा हैं कभी बच्चो संग ड्रेकुला? बच्चों संग डीजे पर नाचा राक्षस, खूब लगाए ठुमके और थिरकाए कदम!

Summary :

इंस्टाग्राम अकाउंट @rajukumarsingh254 पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो (Asur dance on DJ floor with kids video) शेयर किया गया था जिसमे हमने देखा एक हरे कलर का राक्षस बच्चो संग फुल एन्जॉय करते हुये डांस करता नज़र आया।

आपने अपने दादा-दादी या टीवी सीरियल्स में तो रक्षा के बारे सुना या देखा होगा ही। यहां तक कि भगवान से जुड़े भी कई सीरियलों में आपने राक्षसों का खास रूप देखा होगा। उनके सींघ होती है, वो बेहद डरावने नजर आते हैं, विशाल रूप होता है, लंबी दाढ़ी, उजड़े बाल होते हैं। सोचिए कि ऐसे रूप-रंग का व्यक्ति अगर सही में आपके सामने चला आए तो आप क्या करेंगे? क्या आप उसे पौराणिक कथाओं का राक्षस ही मानेंगे या फिर कोई सनकी व्यक्ति सोच में पड़ गए न? ऐसा ही कुछ इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति इसी अंदाज में बच्चों के साथ डांस (Man dress as demon video) करता दिख रहा है। उसे असुर या राक्षस समझना तो दूर है, उसको देखकर आपको हंसी जरूर आएगी।
इंस्टाग्राम अकाउंट @rajukumarsingh254 पर कुछ दिनों पहले एक वीडियो (Asur dance on DJ floor with kids video) शेयर किया गया था जिसमें एक व्यक्ति राक्षस के गेटअप में नजर आ रहा है। उसका लुक बड़ा ही मजेदार और अनोखा है। अक्सर पार्टियों में लोग ऐसे कलाकारों को बुलाते हैं जो जोकर बनकर या कोई अन्य किरदार का रूप लेकर सबका मनोरंजन करते हैं। और इस बार भी इस वीडियो में भी ऐसा ही कुछ लग रहा है। 
डीजे पर नाचा राक्षस

वीडियो में एक डीजे फ्लोर नजर आ रहा है जिसपर लाइटें जल रही हैं और गाना बज रहा है। उसके आस-पास जहां एक ओर सिर्फ बच्चे ही डांस करते दिख रहे हैं। तो वही उन्हें देखकर लग रहा है कि जरूर ये बच्चों की ही पार्टी है। उनके बीच में ये व्यक्ति डांस कर रहा है जिसकी हम चर्चा कर रहे हैं। उसने शरीर पर हरा पेंट किया हुआ हैं। सिर पर बड़ी सींघ लगाई है और ठुड्ढी पर चोटी के साइज की बड़ी दाढ़ी है। उसकी तोंद भी हिल रही है, वो गाने पर मजे से, कमर हिलाकर डांस करता हुआ दिख रहा है जिसे देख उसके आस पास के बच्चे भी उसके साथ खूब मजे से डांस कर रहे हैं, उससे कोई डर नहीं रहा है। 
वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो को 34 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इस वीडियो पर कई लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एक ने कहा कि जो साबुन दावा करते हैं कि वो 99 फीसदी कीटाणुओं को मार डालते हैं, वो ऐसे ही 1 फीसदी कीटाणु को छोड़ देते हैं। वहीं एक व्यक्ति ने भावुक कर देने वाली बात लिखी, उसने कहा- “घर के हालात और मजबूरियां क्या-क्या नहीं करवाती इंसान से!” 

Desk Team