इन दिनों WWE सुपरस्टार कोडी रोड्स को बड़ा सदमा लगा है। आपको बता दें कि उनके बेहद करीबी पालतू कुत्ते फराओ का निधन हो गया है। फराओ रेसलिंग फैंस के बीच भी काफी पॉपुलर थे, क्योंकि कोडी उन्हें कई रेसलिंग शोज में अपने साथ लेकर आते थे। उनकी मौजूदगी फैंस को खूब पसंद आती थी और कई मौकों पर दर्शकों ने उनके लिए चैंट्स भी किए।
कोडी रोड्स ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर दी जानकारी
View this post on Instagram
कोडी रोड्स ने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट के जरिए फराओ के निधन की खबर भी शेयर की। उन्होंने बताया कि फराओ को उन्होंने खुद बड़ा किया और ट्रेनिंग दी थी। इतना ही नहीं, फराओ उनकी शादी में उनके बेस्टमैन भी बने थे। कोडी ने उन्हें परिवार का अहम हिस्सा बताते हुए कई पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और इमोशनल मैसेज में कहा कि उन्होंने फराओ से उनके आखिरी समय से पहले कहा था कि उन्होंने अपना काम बहुत अच्छे से किया। उन्होंने आगे लिखा कि परिवार उन्हें हमेशा प्यार करेगा।
AEW से WWE तक मशहूर थे फराओ
Cody Rhodes announces that Pharaoh has sadly passed away.
(americannightmarecody | Instagram) pic.twitter.com/t3UnJOcyoo
— Wrestle Ops (@WrestleOps) September 8, 2026
फराओ लंबे समय तक रोड्स परिवार का हिस्सा रहे और कोडी के साथ टीवी पर भी दिखाई देते थे। उन्होंने पहली बार AEW में फैंस का ध्यान खींचा और बाद में WWE में भी कई बार नजर आए। उनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि WWE ने कोडी के साथ फराओ का एक्शन फिगर भी जारी किया था। इसके अलावा उन्हें ‘WWE 2K24’ वीडियो गेम में भी जगह मिली थी।
बढ़ती उम्र की वजह से शोज से हुए दूर

उम्र बढ़ने के साथ फराओ की सेहत कमजोर होने लगी थी, जिसके चलते कोडी ने उन्हें रेसलिंग शोज में साथ ले जाना बंद कर दिया। 2024 के बाद उन्होंने फराओ को लगातार होने वाली ट्रेवलिंग से दूर रखते हुए घर पर आराम करने दिया। करीब दो साल बाद अब फराओ ने दुनिया को अलविदा कह दिया है।
फराओ के निधन की खबर सामने आने के बाद रेसलिंग फैंस ने भी सोशल मीडिया पर कोडी और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं जाहिर कीं हैं। कई फैंस ने फराओ की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और कोडी के मुश्किल समय में उनके साथ खड़े रहने की बात कही।
Read More: WWE में इस सुपरस्टार की जोरदार वापसी, Oba Femi पर हमला करके मचाई तबाही


Download Android App
Download iOS App




