भारतीय टीम के ऑलराउंडर स्टार खिलाड़ी युवराज सिंह ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। युवराज सिंह ने बीसीसीआई से दुनिया भर में खेली जा रही टी20 लीग के लिए अनुमति मांगी है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इस बारे में बताते हुए कहा, बोर्ड को युवराज सिंह ने कल पत्र लिखा है। मुझे लगता है कि आईपीएल और इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद युवराज को बोर्ड को अनुमति देने में किसी भी तरह की परेशानी होगी।

हालांकि सक्रिय खिलाड़ियों को बीसीसीआई ने विदेशी टी20 लीग का हिस्सा बनने के लिए मना किया हुआ है और यही वजह है कि दुनिया भर की प्रतियोगिताओं में खेलने के लिए ही युवराज सिंह ने संन्यास लिया है। भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग और जहीर खान यूएई में टी10 लीग का हिस्सा बन चुके हैं।

विदेशी टी20 लीग खेलने के लिए युवराज सिंह ने मांगी बीसीसीआई से अनुमति
युवराज सिंह ने पिछले सप्ताह संन्यास का ऐलान करते हुए कहा था कि वह विदेशी टी20 लीग खेलना चाहते हैं। युवराज ने इस मामले में बात करते हुए कहा, मैं टी20 क्रिकेट में खेलना चाहता हूं। इस उम्र में मैं मनोरंजन के लिए कुछ क्रिकेट खेल सकता हूं। मैं अब अपनी जिंदगी का लुत्फ उठाना चाहता हूं।

इंटरनेशनल क्रिकेट और आईपीएल के बारे में सोचना काफी तनावपूर्ण होता है। शॉर्टर फॉर्मेट में भारतीय टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में युवराज सिंह का नाम आता है। भारतीय टीम के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने भारतीय टीम को कई ऐतिहासिक जीत दिलाईं हैं। युवराज सिंह ने भारतीय टीम को विश्व कप 2011 में चैंपियन बनाने में कई अहम भूमिका निभाई थी। विश्वकप 2011 टूर्नामेंट के युवराज सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ि बने थे।

टेस्ट क्रिकेट में युवराज सिंह ने 40 टेस्ट खेलते हुए 33.92 की औसत से 1900 रन बनाए हैं और उसमें तीन शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं युवराज ने टेस्ट क्रिकेट में 9 विकेट चटकाए हैं। वनडे क्रिकेट में युवराज सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया है।

वनडे क्रिकेट में 36.55 की औसत से युवराज सिंह ने 8701 रन बनाए हैं और इसमें 14 शतक और 52 अर्धशतक शामिल हैं। युवराज सिंह ने वनडे क्रिकेट में 111 विकेट लिए हैं। युवराज ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 1177 रन बनाए हैं और इसमें 8 अर्धशतक हैं। इसके साथ ही उन्होंने टी20 में 28 विकेट लिए हैं।


Download Android App
Download iOS App



