BSNL Plan: Jio, Vi और Airtel के रिचार्ज प्लान महंगे हो जाने के बाद कस्टमर BSNL की तरफ रुख करना चाह रहे हैं, क्योंकि BSNL के पोर्टफोलियो में अब भी सस्ते प्लान शामिल हैं। आगे जानिए आप कैसे बिना नंबर बदले BSNL पर स्विच कर सकते हैं।
Highlights
- दिल्ली, मुंबई वाले भी करेंगे BSNL का इस्तेमाल
- जियो से भी सस्ते दाम का है इसका प्लान
BSNL ने निकाले नए खास प्लान
टेलीकॉम कंपनियों के बीच लगातार टक्कर चल रही है और हर कोई एक दूसरे से आगे निकलने में जुटा हुआ है। ऐसे में आइए एक नज़र BSNL के खास प्लान पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि एयरटेल और जियो प्लान से इसके प्लान में कितना अंतर है।
सरकार के MTNL और BSNL का मर्जर पर विचार
जब से Airtel, Jio, Vi ने अपने प्लान के दाम में बढ़ोतरी की है, तब से BSNL काफी चर्चा में है। सुनने में आया था कि इसी बीच सरकार MTNL और BSNL का मर्जर करने का विचार रही है, लेकिन अब इस बात पर विराम लगता दिखाई दे रहा है। सरकार अब दो सरकारी टेलीकॉम कंपनियों का विलय करने के बजाय एक के कामकाज को दूसरे पर शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।
BSNL के मौजूदा सस्ता प्लान
आइए नज़र डालते हैं BSNL के मौजूदा सस्ते प्लान पर जिसकी टक्कर सीधे Airtel, Jio और Vi से होती है। इस महीने के शुरुआत में तीनों कंपनियों ने प्लान महंगे कर दिए हैं। महंगे प्लान के बीच BSNL का एक सस्ता प्लान खूब चर्चा में रहा है। यहां हम जिस प्लान के बारे में बात कर रहे हैं उसकी कीमत 249 रुपये है।
BSNL के दमदार 249 रुपये वाले प्लान में 45 दिनों की वैलिडिटी दी जाती है। ये प्लान हर दिन 2GB इंटरनेट डेटा दिया जाता है। यानी कि वैलिडिटी के हिसाब से इस 249 रुपये वाले प्लान में टोटल 90GB डेटा दिया जाता है। इसके साथ ही प्लान में हर दिन 100 SMS का फायदा दिया जाता है। इतना ही नहीं ग्राहकों को इसमें अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग का फायदा दिया जाता है।


Download Android App
Download iOS App





