Droni: अगर आप फोटोग्राफर हैं और हवाई तस्वीरों के जरिए सिनेमेटिक शोट्स लेना चाहते हैं तो ये खबर आपको खुश कर देगी। दरअसल, गरुड़ एयरोस्पेस ने फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए निजी इस्तेमाल के लिए 85,000 रुपये की शुरुआती कीमत पर ड्रोन लॉन्च किया है। कंपनी ने प्रेस रिलीज में बताया कि ड्रोन का वजन लगभग 249 ग्राम है और इसका नाम क्रिकेटर धोनी के नाम पर रखा गया है। आइए इस बारे में जानते हैं।
धोनी से इंसपायर है ड्रोन का नाम
ड्रोन का नाम क्रिकेट लीजेंड और कंपनी के ब्रांड एंबेसडर महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर रखा गया है। ये निजी उपयोग वाला ड्रोन हाई क्वालिटी वाले 48MP कैमरे के साथ आता है, क्योंकि कंपनी फोटोग्राफी और सिनेमैटोग्राफी में हवाई शॉट्स का उपयोग करने की बढ़ती आम प्रवृत्ति को पूरा करना चाहती है। कंपनी ने कहा, ‘ड्रोन’ इस सेगमेंट में आने वाला कंपनी का पहला ऐसा प्रोडक्ट है।
ड्रोन से मिलेंगे हवाई शोट्स
यह प्रोडक्ट हवाई फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी बाजार के लिए एक गेम-चेंजिंग है और हमें विश्वास है कि यह उपयोगकर्ताओं को रचनात्मक सीमाओं को आगे बढ़ाने के लिए सशक्त बनाएगा। गरुड़ एयरोस्पेस के संस्थापक-सीईओ अग्निश्वर जयप्रकाश ने बताया कि ड्रोन को उद्देश्यपूर्ण ढंग से सुविधा और गुणवत्ता के लिए डिजाइन किया गया है। प्रेस रिलीज में यह भी बताया गया कि ड्रोन अब ई-कॉमर्स पोर्टल अमेजन पर 78,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





