Budget 2024: बजट घोषणा के बाद पीएम मोदी ने देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों के लिए अब 2 करोड़ घर बनेंगे। इसके साथ ही युवा, किसान, गरीबों को लाभ होगा। मोदी ने आगे कहा कि ये बजट सभी के लिए फायदेमंद है। सौर ऊर्जा से सभी लोगों को आय बढ़ेगी। ये बजट सभी का विकास करने वाला है। उन्होंने कहा कि ये बजट भविष्य के लिए बहुत अच्छा है।
Highlights:
- बजट पर बोले पीएम मोदी
- ‘गरीबों के लिए नए 2 करोड़ घर बनेंगे’
- ये बजट सभी के ले फायदेमंद है
- सौर ऊर्जा से सभी लोगों को आय बढ़ेगी
सीतारमण ने भी सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया
केंद्र वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश किया है। इस बार अंतरिम बजट पेश किया गया है। इस बजट में उन्होंने सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार सभी जरूरी कदम उठा रही है।
‘प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की कर दरों में कोई बदलाव नहीं’
बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में आगे कहा कि आयात शुल्क सहित प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष करों की कर दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके साथ ही 2014 के बाद से कर दाखिल करने वालों की संख्या 2.4 गुना बढ़ गई है। इसके अलावा, डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन तीन गुना हो गया है।


Download Android App
Download iOS App



