Force Gurkha 5 Door : फोर्स मोटर्स जल्द ला रही है गुरखा रेंज, डिजाइन और एक्सटीरियर में करेगा सबकी छुट्टी

Summary :

Force Gurkha 5 Door : फोर्स मोटर्स (Force Gurkha 5 Door) ने अपने ग्राहकों के लिए हमेसा कुछ नया लॉन्च करती रहती है। हाल ही में फोर्स मोटर्स ने अपडेटेड गुरखा रेंज का खुलासा कर दिया है। जिसमें नई 5 डोर गुरखा भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी आने वाले दिनों में इस रिफ्रेश्ड लाइनअप की कीमतों का खुलासा कर सकती है। Highlights  फोर्स मोटर्स जल्द ला रही गुरखा रेंज डिजाइन और एक्सटीरियर भी शानदार इंजन और कलर ऑप्शंस होंगे खास 5 डोर गुरखा भी शामिल है इंजन और कलर ऑप्शंस होंगे खास नई फोर्स गुरखा (Force Gurkha…

Force Gurkha 5 Door : फोर्स मोटर्स (Force Gurkha 5 Door) ने अपने ग्राहकों के लिए हमेसा कुछ नया लॉन्च करती रहती है। हाल ही में फोर्स मोटर्स ने अपडेटेड गुरखा रेंज का खुलासा कर दिया है। जिसमें नई 5 डोर गुरखा भी शामिल है। मिली जानकारी के अनुसार कंपनी आने वाले दिनों में इस रिफ्रेश्ड लाइनअप की कीमतों का खुलासा कर सकती है।

Highlights 

  • फोर्स मोटर्स जल्द ला रही गुरखा रेंज
  • डिजाइन और एक्सटीरियर भी शानदार
  • इंजन और कलर ऑप्शंस होंगे खास
  • 5 डोर गुरखा भी शामिल है

इंजन और कलर ऑप्शंस होंगे खास

Force Gurkha 5 Door
Force Gurkha 5 Door

नई फोर्स गुरखा (Force Gurkha 5 Door) रेंज में 2.6-लीटर डीजल इंजन मिलेगा, जो 138bhp और 320Nm का टॉर्क में करेगा। इसके अलावा एसयूवी में शिफ्ट-ऑन-फ्लाई 4×4 सिस्टम मिलेगा। साथ ही इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन को बरकरार रखा गया है। इस नई फोर्स गुरखा रेंज को अधिक पावर आउटपुट देने के लिए अपडेट किया गया है। 5 डोर वर्जन के आने से गुरखा रेंज में भारी अपडेट हुआ है। वही इसमें चार कलर ऑप्शंस उपलब्ध हैं। जिसमें व्हाइट, ब्लैक, रेड और ग्रीन शामिल हैं।

डिजाइन और एक्सटीरियर में करेगा सबकी छुट्टी

Force Gurkha 5 Door
Force Gurkha 5 Door

नई गुरखा रेंज (Force Gurkha 5 Door) में इंटीग्रेटेड गोलाकार एलईडी डीआरएल के साथ फुल एलईडी हेडलैंप हैं। कॉर्नरिंग फंक्शन के साथ एक फॉग लाइट सेटअप भी है। साथ ही फंक्शनल स्नोर्कल भी ऑफर किया गया है। गुरखा (New Car Launch) में 18 इंच के डुअल फाइव-स्पोक एलॉय व्हील्स हैं। रियर डिजाइन काफी हद तक आउटगोइंग 3 डोर वर्जन जैसा ही है, जिसमें वर्टिकल स्टैक्ड टेललाइट्स, टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील, रूफ रैक और लैडर शामिल हैं।

इंटीरियर और फीचर्स होगा शानदार

Force Gurkha 5 Door
Force Gurkha 5 Door

डैशबोर्ड में नई इंफोटेनमेंट स्क्रीन के सेटअप के लिए मामूली बदलाव किए गए हैं। इसमें नया 9 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम एप्पल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी को भी सपोर्ट करता है। इसके अलावा इंस्ट्रूमेंट कंसोल को पूरी तरह से डिजिटल यूनिट में अपडेट किया गया है। साथ ही इसमें हाईलाइन TPMS सिस्टम भी है। 2024 गुरखा रेंज में टिल्ट और टेलिस्कोपिक एडजस्टेबल स्टीयरिंग मिलती है। सेंटर कंसोल में पावर विंडो स्विच, डिफरेंशियल लॉकिंग मैकेनिज्म और कई स्टोरेज फंक्शन हैं। 5 डोर वर्जन (Force Gurkha 5 Door) में सात लोगों के बैठने की क्षमता है, जहां सेकेंड रो में एक बेंच सीट है और थर्ड रो में एक कैप्टन सीट सेटअप है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News