घिबली स्टाइल का दुनिया भर में क्रेज काफी बढ़ गया है। लाखों की संख्या में लोग ChatGPT का इस्तेमाल करके अपनी तस्वीर को स्टूडियो घिबली शैली के एनिमेटेड अवतार में बना रहे हैं
लाखों यूजर्स के एक साथ ChatGPT का इस्तेमाल करने के कारण कई बार चैटजीपीटी का सर्वर डाउन हो गया, वहीं Open AI का आउटेज को लेकर कहना है कि सर्वर अब सही से काम कर रहा है

स्टूडियो घिबली इमेज जनरेशन फीचर का इस्तेमाल पेड यूजर्स के अलावा अब फ्री यूजर्स भी कर रहे हैं
लेकिन अब फ्री यूजर्स को प्रति दिन 3 इमेज बनाने की अनुमति मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि चैटजीपीटी रविवार को दुनिया भर में आउटेज हो गया
कई यूजर्स चैटजीपीटी एक्सेस करने में काफी परेशानी हुई। वहीं इसके डाउन होने के पीछे का कारण घिबली को बताया जा रहा है
घिबली के कारण चैटजीपीटी के सर्वर अत्यधिक व्यस्त हो गए थे। जिसके कारण इंटरनेट मीडिया पर यूजर्स की शिकायतें आने लगीं
जो शिकायतें दर्ज हुई है उनमें से लगभग 59 प्रतिशत शिकायतें चैटजीपीटी से जुड़ी थीं। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर के अनुसार 229 यूजर्स ने अपनी शिकायतें दर्ज कराई थी
ओपनएआई के सीईओ सैम आल्टमैन का कहना है कि चैटजीपीटी के अधिक इस्तेमाल की वजह से उनके जीपीयू पर दबाव बढ़ रहा है।
जिसकी वजह से अब चैटजीपीटी के फ्री यूजर्स को जल्द ही प्रति दिन तीन इमेज बनाने की अनुमति मिलेगी



Download Android App
Download iOS App












