हीरो मोटोकॉर्प की 100cc और 125cc मॉडल की मोटरसाइकल बिक्री में बढ़ोतरी देखने को मिली है
देश की सबसे बड़ी मोटरसाइकल कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बीते सितंबर में 6.16 लाख टू-व्हीलर बेचे।
हीरो मोटोकॉर्प के मोटरसाइकल और स्कूटर की बिक्री में सालाना रूप से करीब 18.12% फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
कंपनी के स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स के साथ ही करिज्मा 210 और इलेक्ट्रिक स्कूटर वीडा की बिक्री में सालाना रूप से अच्छी-खासी बढ़ोतरी दिखी है।
हीरो मोटोकॉर्प की सबसे पॉपुलर बाइक स्प्लेडर के 3 मॉडल भारत में बिकते हैं, जो कि स्प्लेंडर प्लस, सुपर स्प्लेंडर और स्प्लेंडर प्लस एक्सटेक हैं।
इन तीनों ही मॉडल की बीते सितंबर में 3,75,886 यूनिट बिकी और यह सालाना रूप से 17.58 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ है। हीरो स्प्लेंडर प्लस की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 76,306 रुपये है।
स्कूटरों की बिक्री में 1.61% की गिरावट आई और वित्त वर्ष 25 में इनकी 2,41,054 इकाई की बिक्री हुई। वहीं, पिछले साल इसी महीने 2,45,001 इकाई की बिक्री हुई थी।
घरेलू बिक्री और निर्यात दोनों ही क्रमश: 11.02% और 31.81% की बढ़ोतरी देखने के लिए मिली है।
हीरो मोटोकॉर्प कंपनी जल्द ही 4 नई गाड़ियों को लॉन्च करने जा रही है। इन बाइको अगले सप्ताह से शुरू होने वाले EICMA शो में दिखाया जाएगा।
इन गाड़ियों में नई करिज्मा XMR 250, एक्सट्रीम 250R, एक्सपल्स 210 के साथ-साथ विडा इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वेरिएंट भी शामिल है।


Download Android App
Download iOS App












