Testing के दौरान सड़कों पर दिखी Honda City Facelift! जानें Design, Features समेत पूरी डिटेल

Summary :

Honda City Facelift Review in Hindi: जापानी कार कंपनी Honda भारतीय बाजार में अपनी नई Honda City Facelift को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कार भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा सेडान में शामिल रही है। कंपनी अब इसका नया अपडेटेड मॉडल 22 मई को लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही कंपनी अपनी नई एसयूवी ZR-V को भी पेश कर सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लॉन्च से पहले नई होंडा सिटी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे इसके नए डिजाइन और फीचर्स की जानकारी मिली है। कार को हाल ही में भारतीय…

Honda City Facelift Review in Hindi: जापानी कार कंपनी Honda भारतीय बाजार में अपनी नई Honda City Facelift को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह कार भारतीय ग्राहकों की पसंदीदा सेडान में शामिल रही है। कंपनी अब इसका नया अपडेटेड मॉडल 22 मई को लॉन्च कर सकती है।

इसके साथ ही कंपनी अपनी नई एसयूवी ZR-V को भी पेश कर सकती है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। लॉन्च से पहले नई होंडा सिटी की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनसे इसके नए डिजाइन और फीचर्स की जानकारी मिली है। कार को हाल ही में भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया था।

Honda City Facelift Design: फ्रंट डिजाइन में दिखेगा नया लुक

Honda City Facelift Review in Hindi (source: social media )
Honda City Facelift Review in Hindi (source: social media )
  • नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट के फ्रंट डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं।
  • कंपनी ने कार को पहले से ज्यादा स्पोर्टी और शार्प बनाने की कोशिश की है।
  • सामने की तरफ नई डिजाइन वाली हेडलाइट्स देखने को मिलेंगी।
  • इसके अलावा ग्रिल को भी नया लुक दिया गया है, जिसमें अब हनीकॉम्ब पैटर्न नजर आएगा।
  • कार के बंपर को भी रिडिजाइन किया गया है। बंपर के कोनों पर एयर इनलेट्स दिए गए हैं, जिससे इसका फ्रंट और ज्यादा प्रीमियम दिखाई देता है।
  • कंपनी ने होंडा के लोगो की पोजिशन भी बदली है। पहले जहां बैज ग्रिल के अंदर मिलता था, वहीं अब इसे ग्रिल के ऊपर लगाया गया है।

Honda City Facelift Features: इंटीरियर में मिल सकते हैं नए फीचर्स

Honda City Facelift Review in Hindi (source: social media )
Honda City Facelift Review in Hindi (source: social media )
  • कार के अंदर भी कुछ बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
  • सामने आई तस्वीरों के अनुसार इसमें नया फ्रीस्टैंडिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।
  • माना जा रहा है कि कंपनी मौजूदा 8 इंच स्क्रीन की जगह बड़ी डिस्प्ले दे सकती है।
  • इसके अलावा इंटीरियर को और ज्यादा प्रीमियम बनाने के लिए नए डिजाइन और अपडेटेड फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।
  • कार में डुअल-टोन अलॉय व्हील्स भी देखने को मिलेंगे, जो इसके लुक को और बेहतर बनाएंगे।

Honda City Facelift Review in Hindi:  आराम और सेफ्टी पर रहेगा फोकस

  • नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट में कई नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।
  • रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, पावर्ड ड्राइवर सीट और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
  • कंपनी इस बार डिजाइन के साथ-साथ कार के कम्फर्ट और टेक्नोलॉजी पर भी ज्यादा ध्यान दे रही है।
  • हालांकि यह कार पूरी तरह नई जनरेशन मॉडल नहीं होगी, इसलिए इसके बेस डिजाइन में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे।

इंजन में नहीं होगा बदलाव

  • नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट के इंजन में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
  • कार में पहले वाला 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन ही दिया जाएगा।
  • यह इंजन 121 एचपी की पावर और 145 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा।
  • इसके साथ 6-स्पीड मैन्युअल और सीवीटी गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा।
  • वहीं हाइब्रिड वेरिएंट में 126 एचपी पावर वाला इंजन दिया जा सकता है, जो ई-सीवीटी ट्रांसमिशन के साथ आएगा।

Honda City Facelift Price in India: कितनी हो सकती है कीमत?

  • नई होंडा सिटी फेसलिफ्ट की कीमत करीब 12 लाख रुपये से शुरू होकर 20 लाख रुपये तक जा सकती है।
  • भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Hyundai Verna, Skoda Slavia और Volkswagen Virtus जैसी कारों से होगा।

यह भी पढ़ें: Maruti Suzuki Brezza Facelift: जल्द उठेगा Brezza के नए फेसलिफ्ट से पर्दा, Turbo Petrol Engine, नए ग्रिल के साथ मिलेंगे शानदार फीचर

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।