आपका फोन असली है या नकली! ऐसे लगाएं पता

Summary :

Tech Tips: नया मोबाइल फोन लॉन्च होते ही, लोगों में उसे खरीदने की होड़ लग जाती है। अब बाजार में नकली मोबाइल फोन का सकैम भी खूब हो रहा है। ऐसे में अब सवाल आता है कि आखिर किस हम असली और नकली फोन को कैसे पहचान सकते हैं। कुछ ऐसे स्मार्ट ट्रिक्स हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से असली और नकली फोन की पहचान कर सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं। इन स्टेप से होगी असली फोन की पहचान सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन या फिर कंप्यूटर पर ceir.gov.in/Device/CeirIMEIVerification.jsp सर्च करें। अब आप अपना 10…

Tech Tips: नया मोबाइल फोन लॉन्च होते ही, लोगों में उसे खरीदने की होड़ लग जाती है। अब बाजार में नकली मोबाइल फोन का सकैम भी खूब हो रहा है। ऐसे में अब सवाल आता है कि आखिर किस हम असली और नकली फोन को कैसे पहचान सकते हैं। कुछ ऐसे स्मार्ट ट्रिक्स हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से असली और नकली फोन की पहचान कर सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।

इन स्टेप से होगी असली फोन की पहचान

  • सबसे पहले आप अपने मोबाइल फोन या फिर कंप्यूटर पर ceir.gov.in/Device/CeirIMEIVerification.jsp सर्च करें।
  • अब आप अपना 10 डिजिट मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  • अब आप अपना आईएमईआई नंबर (IMEI Number) दर्ज करना है।
  • अगर आईएमईआई नंबर ब्लॉक दिखाता है तो वह नकली फोन है।
  • इस तरीके से आप पता चल जाएगा कि आपका मोबाइल फोन असली है या नकली।

ऐप से चेक करें नकली फोन

  • आप अपने फोन में KYM – Know Your Mobile ऐप इंस्टॉल करें।
  • अब आप 15 डिजिट का आईएमईआई नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपको मोबाइल कंपनी, ब्रांड, मॉडल और कौन सा डिवाइस है सब शो होगा।
  • अगर नकली फोन होता तो ब्लॉक शो होगा।

मैसेज से लगाएं पता

  • आपको मैसेज बॉक्स में जाकर KYM लिखना है फिर स्पेस देकर 15 डिजिट का आईएमईआई नंबर भरें।
  • अब आप 14422 नंबर पर मैसेज भेजें।
  • इसके बाद आपको रिप्लाई में ‘IMEI IS VALID’ आता है तो मोबाइल असली है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team