पहाड़ो में बर्फबारी देखने के लिए हजारों पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे है। कुछ दिनों बाद नयासाल भी आने वाला है नये साल की छुट्टियां मनाने के लिए पर्यटक बर्फिलें पहाड़ों पर अपनी गाड़ी से जाने का सोच रहे है। लेकिन बर्फिलें रास्तों में कार ड्रार्ईव करना सैलानियों के लिएचुनौतीपूर्ण और मुसीबत भी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको ये टिप्स जरूर जानने चाहिए।
1 गाड़ी की स्पीड रखें कम
पहाड़ों पर गाड़ी चलाते हुए स्पीड हमेशा कम रखनी चाहिए क्योंकि पहाड़ों में ज्यादातर मोड़ औऱ घुमावदार रास्ते होते है। ऐसे में तेज गति से गाड़ी चलाने में दुर्घटना का खतरा ज्यादा रहता है। ठंड के समय पहाड़ों पर बर्फबारी होने से रास्तों में फिसलन ज्यादा होती है इसलिए अपनी गाड़ी की स्पीड को नियंत्रण में रखें।
2 मौसम के अनुसार चलायें गाड़ी
पहाड़ों में मौसम बदलता रहता है सर्दियों के समय कभी भी बारिश और बर्फबारी हो सकती है जिससे बर्फिले रास्तों में गाड़ी को नियंत्रण करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे मौसम को ध्यान में रखते हुए ड्राईव करने से बचें या गाडी की हैजार्ड लाईटकोऑन रखे जिससे अन्य वाहन चालक आपको देख सकें।
3 ब्रेक पर रखे नियंत्रण
पहाड़ों में लगातार बर्फबारी होने से सभी रास्ते बर्फ से ढके हुए है।जिससे रास्तों में फिसलन औऱ गाड़ी स्लीप होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस स्थिति में इंजन ब्रेक का ज्यादा इस्तेमाल करें और गाड़ी के ब्रेक को हल्के से ही लगायें।
4 ओवरटेकिंग ना करें
पहाड़ों के रास्ते घुमावदार और संकरे होते है जिससे यहां गाड़ी को ओवरटेक करना खतरनाक साबित हो सकता है। वाहन चालक को ओवरटेक करते हुए हमेशा ध्यान रखना चाहिए की जब रास्ता सुरक्षित हो तभी ओवरटेक करना चाहिए। पहाड़ी रास्तों में कभी जल्दबाजी ना करें और गती पर नियंत्रण रखें।
5 स्नोचैन का करें प्रयोग
सैलानी पहाड़ों पर बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए अपनी गाड़ी से जा रहे तो गाड़ी के टायरों की जांच और स्नौचैन का प्रयोग करें। बर्फिलें रास्तों में गाड़ी चलाना चुनौतीपूर्ण रहता है जिससे गाड़ी स्लीप होने का खतरा बना रहता है। बर्फ से ढके पहाड़ी रास्तों में स्नौचैन का हमेशा इस्तेमाल करें।


Download Android App
Download iOS App




