Lost Phone: फोन खोने पर गुगल करेगा मदद, एक बटन से बजेगी घंटी

फोन खोने पर गुगल करेगा मदद, एक बटन से बजेगी घंटी

Lost Phone

Lost Phone: हम अक्सर गलती से अपना फोन कही रख कर भूल जाते हैं। या कभी चोरी हो जाता है। ऐसे में हम घबराने लगते हैं। अगर आपका फोन कहीं मिस हो जाए तो आप गूगल अकाउंट की मदद से उसे ट्रैक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे गुम हुए फोन को कैसे ढ़ूंडे।

Highlights

  • गुम हो जाए फोन तो न छटपटाएं
  • यहां जाएं और बटन दबाएं
  • तुरंत बजने लगेगी घंटी

फोन गुम हो जाने पर लें गूगल की मदद

आपके साथ भी कभी ऐसा हो सकता है कि किसी कार्यक्रम में आप गए हों या किसी भीड़भाड़ वाली जगह पर हों और आपका फोन गिर जाए या चोरी हो जाए। ऐसी स्थिति में आपका फोन आसपास होकर भी आपको खोजने में दिक्कत हो सकती है। आप एक बार के लिए ये भी सोच सकते हैं कि किसी दूसरे के फोन से अपने फोन पर कॉल कर लिया जाए। लेकिन, अक्सर लोगों का फोन साइलेंट मोड पर होता है और ऐसा करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में हम आपको यहां एक अच्छा तरीका बताने जा रहे हैं, जिससे आपका फोन मिल जाएगा।

phone3 5

दरअसल, गूगल में एक ऐसा ऑप्शन दिया गया है, जिससे फोन को दूर बैठकर भी फोन को खोजा जा सकता है। ऐसा करने के लिए केवल आपको अपने Gmail के क्रेडेंशियल्स याद होने चाहिए। आइए जानते हैं फोन खोने या न मिलने पर आपको क्या करना होगा।

phone4 4

ऐसे खोजें अपना फोन

  • सबसे पहले वेब ब्राउजर ओपन करें फिर गूगल Find My Device वेबसाइट पर जाएं।
  • फिर अपने फोन से लिंक्ड गूगल अकाउंट पर लॉग इन करें।
  • इसके बाद आपको वो डिवाइसेज शो करेंगे आपके अकाउंट से लिंक्ड हों।
  • अब आपको उसे सेलेक्ट करना होगा।
  • सेलेक्ट करने के बाद आपको Play Sound का ऑप्शन दिखाई देगा।

phone2 4

आपको बता दें कि ये Play Sound का ऑप्शन सेलेक्ट करते ही आपका फोन 5 मिनट तक रिंग करता रहेगा। भले ही वो साइलेंट मोड पर क्यों न हो। इससे आप अपने फोन को लोकेट कर सकते हैं. यहां आपको फोन का नेटवर्क और बैटरी परसेंट भी दिखा देगा। अगर आप फोन को लोकेट कर पाने में नाकाम रहते हैं। तो आप Erase Device का ऑप्शन सेलेक्ट कर सकते हैं और फोन की सभी फाइल्स को डिलीट कर सकते हैं। ताकी आपका डेटा किसी के हाथ न लगे।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 + seventeen =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।