Mark Zuckerberg Latest News: फेसबुक फाउंडर Mark Zuckerberg को जल्द ही करोड़ो रूपये का फायदा होने वाला है। हाल ही में मेटा के द्वारा घोषणा की गई है कि कंपनी अपने शेयरधारकों को डेविडेंड देगी। कंपनी में मार्क जुकरबर्ग के शेयर्स की हिस्सेदारी काफी ज्यादा है तो ऐसे में उन्हें डेविडेंड के तौर पर जुकरबर्ग को मोटी रकम दी जाएगी। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में कहा गया है कि मेटा प्लेटफॉर्म ने अपना पहला लाभांश पेश किया। आइए इस बारे में जानते हैं।
Mark Zuckerberg को मिलेंगे करोड़ों
इस लाभांश के साथ मुख्य कार्यकारी मार्क जुकरबर्ग को निवेशकों के तौर पर ऐतिहासिक लाभांश से संभावित रूप से लगभग $700 मिलियन यानि 5,800 करोड़ का वार्षिक भुगतान प्राप्त हो सकता है। कहा गया है कि वर्तमान समय में इनके पास मेटा के करीब 35 करोड़ से अधिक शेयर हैं और ऐसे में इन्हें हर तिमाही में 17.5 करोड़ डॉलर दिए जाएंगे। लेकिन इस राशि में टैक्स को भी शामिल किया जाएगा। कंपनी ने मार्च से शुरू होने वाले क्लास A और B के सामान्य स्टॉक के लिए प्रति शेयर 50 प्रतिशत का तिमाही नकद लाभांश घोषित किया है।
इन्वेस्टर्स को होगा लाभ
मेटा के द्वारा बड़े स्तर पर कर्मचारियों को निकाला गया था और ऐसे में ये फैसला निवेशकों के भरोसे को जीतने का काम कर सकता है। मेटा के इस फैसले के साथ शेयर बायबैक के लिए नए लाभांश और अतिरिक्त $50 बिलियन की शुरूआत से निवेशकों में अधिक धैर्य को बढ़ावा मिलने की भी संभावना है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





