Maruti Alto K10: सस्ती कीमतों में बेहतर फीचर्स, जानिए कितना मिलता है माइलेज

Summary :

Maruti Alto K10 में शामिल हुए 6 एयर बैग्स, जानें नई कीमतें

Maruti की alto k10 ने भारतीय बाजार में अपनी पहचान बना रखी है।

कीमत में सस्ती और अधिक फीचर के साथ यह कार लोगों की पहली पसंद बन चुकी है।

अब मारुति सुजुकी कंपनी ने alto k10 में सुरक्षा पर खास ध्यान रखते हुए 6 एयर बैग्स शामिल कर दिए है।

बता दें कि पहले मारुति सुजुकी ने सलेरियो और विटारा ब्रेजा कार में 6 एयर बैग्स दिए थे।

वहीं अब कीमत की बात करें तो alto k10 के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 4.23 लाख रुपये हो गई है।

LXI वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। alto k 10 के VXI वेरिएंट की कीमत में 16 हजार रुपये का बढ़ावा किया गया है।

इंजन 49KW की पावर और 89Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

इस कार की माइलेज की बात करें तो दावा है कि यह लगभग 24 kmpl का माइलेज दे सकती है। CNG में भी alto k 10 लगभग 33km/kg का माइलेज देने में सक्षम है।

Samsung ने लॉन्च किए तीन नए Smartphone, जानें कीमत और फीचर्स

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।