Maruti Suzuki GST Price Cut: S-Presso और Wagon R की कीमतें 1.50 लाख तक हुई कम, जानें लेटेस्ट प्राइस

Summary :

Maruti Suzuki GST Price Cut: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कई गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा। कंपनी ने बताया कि ये फैसला हाल ही में हुए GST सुधारों के चलते लिया गया है, जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा। बता दें कि मारुति वैगनआर से लेकर ऑल्टो और इग्निस जैसी छोटी कारों की कीमत में करीब  1.29 लाख रुपये तक की कटौती की गई है. GST Rate Cut Benefit on Cars: GST में बदलाव से कीमतों में गिरावट 4 सितंबर को हुई GST…

Maruti Suzuki GST Price Cut: देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी कई गाड़ियों की कीमतों में भारी कटौती का ऐलान किया है। यह बदलाव 22 सितंबर से लागू होगा। कंपनी ने बताया कि ये फैसला हाल ही में हुए GST सुधारों के चलते लिया गया है, जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा। बता दें कि मारुति वैगनआर से लेकर ऑल्टो और इग्निस जैसी छोटी कारों की कीमत में करीब  1.29 लाख रुपये तक की कटौती की गई है.

GST Rate Cut Benefit on Cars: GST में बदलाव से कीमतों में गिरावट

4 सितंबर को हुई GST काउंसिल की बैठक में फैसला लिया गया कि अब देश में चार की जगह केवल दो टैक्स स्लैब होंगे – 5% और 18%। इसके अलावा कुछ लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर 40% GST लगाया जाएगा। नए ढांचे के मुताबिक 4 मीटर से छोटी, 1200 सीसी तक की पेट्रोल और 1500 सीसी तक की डीजल कारों पर अब केवल 18% GST लगेगा। पहले इन गाड़ियों पर 28% टैक्स देना पड़ता था।

S-Presso New Price: अब कौन सी कार कितनी सस्ती हुई?

मारुति सुजुकी ने इस टैक्स राहत का फायदा ग्राहकों को देने के लिए अपने लगभग सभी मॉडल्स की कीमत में कटौती की है। आइए जानते हैं कौन सी कार कितनी सस्ती हुई:

सबसे सस्ती बनी Maruti S-Presso

  • कीमत में ₹1,29,600 की कटौती
  • अब कंपनी की सबसे सस्ती कार बन गई है

Maruti Alto K10

  • अब यह सबसे सस्ती नहीं रही

Swift

  • कीमत में ₹84,600 की कमी
  • अब शुरुआती कीमत ₹5.79 लाख

Baleno

  • कीमत में ₹86,100 की कटौती
  • अब शुरुआती कीमत ₹5.99 लाख

Dzire

  • अधिकतम ₹87,700 तक सस्ती
  • अब शुरुआती कीमत ₹6.26 लाख
Maruti Suzuki GST Price Cut
Maruti Suzuki GST Price Cut

Car Price Reduction Details

Model Reduction in Ex-Showroom Price (INR) Starting Price (INR)
S-Presso Up to ₹129,600 ₹349,900
Alto K10 Up to ₹107,600 ₹369,900
Celerio Up to ₹94,100 ₹469,900
Wagon-R Up to ₹79,600 ₹498,900
Ignis Up to ₹71,300 ₹535,100

Maruti Suzuki GST Price Cut: SUV और MPV में भी बड़ी छूट

मारुति की SUV और MPV सेगमेंट में भी ग्राहकों को फायदा मिला है।

Fronx (SUV)

  • कीमत में ₹1,12,600 की कटौती
  • अब शुरुआती कीमत ₹6.85 लाख

Brezza

  • कीमत में ₹1,12,700 की कमी
  • नई कीमत ₹8.26 लाख से शुरू

Ertiga (MPV)

  • कीमत में ₹46,400 की कटौती
  • अब शुरुआती कीमत ₹8.80 लाख

XL6 (MPV)

  • कीमत में ₹52,000 की कमी
  • अब शुरुआती कीमत ₹11.52 लाख

Maruti Eeco (Van)

  • कीमत ₹68,000 घटी
  • नई कीमत ₹5.18 लाख
Maruti Suzuki GST Price Cut
Maruti Suzuki GST Price Cut

Car Price Reduction Details

Model Reduction in Ex-Showroom Price (INR) Starting Price (INR)
Swift Up to ₹84,600 ₹578,900
Baleno Up to ₹86,100 ₹598,900
Tour S Up to ₹67,200 ₹623,800
Dzire Up to ₹87,700 ₹625,600
Fronx Up to ₹112,600 ₹684,900
Brezza Up to ₹112,700 ₹825,900
Grand Vitara Up to ₹107,000 ₹1,076,500
Jimny Up to ₹51,900 ₹1,231,500
Ertiga Up to ₹46,400 —
XL6 Up to ₹52,000 ₹1,152,300
Invicto Up to ₹61,700 ₹2,497,400
Eeco Up to ₹68,000 ₹518,100
Super Carry Up to ₹52,100 ₹506,100

फीचर्स में कोई बदलाव नहीं

कंपनी के मार्केटिंग और सेल्स हेड पार्थो बनर्जी ने बताया कि कीमतों में बदलाव सिर्फ टैक्स में बदलाव की वजह से हुआ है। गाड़ियों के फीचर्स, सेफ्टी, या टेक्नोलॉजी में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें: GST Cuts on Maruti Suzuki Cars: मिडिल क्लास के लिए बड़ी राहत! 1.10 लाख रुपए कम हुई इन गाड़ियों की कीमतें, इस कार पर तो बंपर छूट!

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।