Deepika Padukone News: Deepika Padukone के हाथों से निकली Kalki 2898 AD sequel, एक्ट्रेस को लेकर मेकर्स ने लिया फैसला

Summary :

Deepika Padukone News: दीपिका पादुकोण के सभी प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ा झटका था जब ‘Kalki 2898 AD’ के निर्माता, वैजयंती मूवीज़ ने घोषणा की कि अभिनेत्री अब फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। हालाँकि प्रभास अभिनीत इस फिल्म से उनके बाहर होने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन निर्माताओं द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रतिबद्धता संबंधी मुद्दों को इसका कारण बताया गया है। पादुकोण को हटाए जाने के बीच, सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है कि इस भूमिका के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री सिडनी स्वीनी से संपर्क किया गया है। Deepika…

Deepika Padukone News: दीपिका पादुकोण के सभी प्रशंसकों के लिए यह एक बड़ा झटका था जब ‘Kalki 2898 AD’ के निर्माता, वैजयंती मूवीज़ ने घोषणा की कि अभिनेत्री अब फिल्म के सीक्वल का हिस्सा नहीं हैं। हालाँकि प्रभास अभिनीत इस फिल्म से उनके बाहर होने को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं, लेकिन निर्माताओं द्वारा आधिकारिक तौर पर प्रतिबद्धता संबंधी मुद्दों को इसका कारण बताया गया है। पादुकोण को हटाए जाने के बीच, सोशल मीडिया पर यह खबर चर्चा का विषय बनी हुई है कि इस भूमिका के लिए हॉलीवुड अभिनेत्री सिडनी स्वीनी से संपर्क किया गया है।

Deepika Padukone News

Deepika Padukone के लिए मेकर्स ने लिया फैसला

Deepika Padukone News
Deepika Padukone News

दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट काफी लंबी है, जिनमें साउथ सुपरस्टार प्रभास की ब्लॉकबस्टर मूवी Kalki 2898 AD का सीक्वल भी शामिल है। लेकिन अब दीपिका इसका हिस्सा नहीं हैं। दरअसल वैजयन्ती फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर क्लकि पार्ट 2 से अभिनेत्री के बाहर होने की आधिकारिक जानकारी दी है और लिखा है-

ऑफिशियल तौर पर इस बात की घोषणा की जाती है कि Kalki 2898 AD पार्ट 2 के लिए दीपिका पादुकोण फिल्म में शामिल नहीं होगी। काफी विचार-विमर्श के बाद हम इस फैसले पर पहुंचे हैं। फिल्म को लेकर जो हमारी लंबे पार्टनरशिप रही, वो अब टूट गई है। हम उनके भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं देते हैं। बाकी कल्कि जैसी मूवी कमिटमेंट के अलावा और भी बहुत डिजर्व करती है

Deepika Padukone ने छोड़ी थी संदीप रेड्डी वांगा की भी फिल्म

इसी साल दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ छोड़ दी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दीपिका ने संदीप रेड्डी वांगा के सामने कुछ मांगें रखी थीं, जिनमें से एक 8 घंटे की वर्किंग शिफ्ट को लेकर थी। संदीप ने कहा था कि दीपिका ने अनप्रोफेशनल डिमांड की थीं। इस पर विवाद हो गया और दीपिका ने फिल्म छोड़ दी थी। अब दीपिका ‘कल्कि’ से भी बाहर हो गई हैं। कुछ महीने पहले ऐसी खबरें आई थीं कि दीपिका ने ‘कल्कि 2’ में भी कम घंटे काम करने की मांग की थी, और उसी के कारण फिल्म छोड़ दी। पर अब इसकी पुष्टि हुई है।

Deepika Padukone News
Deepika Padukone News

फैंस के रिएक्शन्स आये सामने

Deepika Padukone News
Deepika Padukone News

इस पोस्ट पर प्रशंसकों की उलझन भरी प्रतिक्रियाओं की बौछार हो गई। एक व्यक्ति ने लिखा, “नाग अश्विन को दीपिका के प्रशंसकों की आलोचना का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।” दीपिका के किरदार के लिए वैकल्पिक कलाकारों के भी सुझाव दे रहे हैं। “सुमति के रूप में कीर्ति सुरेश को कास्ट करें @nagashwin7। हमारे पास बेहतरीन प्रतिभा है और इस किरदार के लिए एकदम सही हैं !!!! 🤍।” एक अन्य ने सुझाव दिया, “लोका फिल्म की @kalyanipriyan।” एक व्यक्ति ने कहा, “खुशी है कि वह इस फ्रैंचाइज़ी का हिस्सा नहीं हैं… उनके द्वारा निभाए गए सभी दृश्यों में सचमुच कोई भावना नहीं थी… यहाँ तक कि मृणाल ठाकुर ने भी स्क्रीन पर कुछ मिनटों के लिए बेहतर भाव दिखाए हैं।”

Also Read: Cocktail 2 Updates: Shahid Kapoor और Kriti Sanon ने शुरू की ‘Cocktail 2’ की शूटिंग, फिल्म के सेट से निर्देशक ने शेयर किया BTS

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।