Testing के दौरान सड़कों पर दिखी Maruti Suzuki की ये 3 दमदार कारें! जल्द नए Update के साथ मार्किट में देंगी दस्तक!

Summary :

Maruti Suzuki New Cars Testing: मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपनी कई नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही ब्रेजा फेसलिफ्ट, बलेनो फेसलिफ्ट और नई YMC इलेक्ट्रिक एमपीवी को पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इनकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है। इसी बीच इन तीनों गाड़ियों के टेस्टिंग मॉडल (Maruti Suzuki New Cars Testing)  एक साथ सड़क पर दिखाई दिए हैं। भारी कैमॉफ्लाज में लिपटी इन कारों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे इनके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है। Brezza Facelift: नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में…

Maruti Suzuki New Cars Testing: मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में अपनी कई नई गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी जल्द ही ब्रेजा फेसलिफ्ट, बलेनो फेसलिफ्ट और नई YMC इलेक्ट्रिक एमपीवी को पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी इनकी लॉन्च डेट का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

इसी बीच इन तीनों गाड़ियों के टेस्टिंग मॉडल (Maruti Suzuki New Cars Testing)  एक साथ सड़क पर दिखाई दिए हैं। भारी कैमॉफ्लाज में लिपटी इन कारों की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिससे इनके डिजाइन और कुछ फीचर्स की जानकारी मिली है।

Brezza Facelift: नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में मिलेंगे कई बदलाव

Maruti Suzuki New Cars Testing (source: social media )
Maruti Suzuki New Cars Testing (source: social media )
  • टेस्टिंग के दौरान दिखी गाड़ियों में सबसे आसानी से पहचान में आने वाली कार नई ब्रेजा फेसलिफ्ट थी।
  • इसका साइज मौजूदा मॉडल जैसा ही नजर आया, लेकिन इसमें कुछ नए बदलाव देखने को मिले।
  • एसयूवी की राइड हाइट पहले से थोड़ी ज्यादा दिखाई दी, जिससे इसका रोड प्रजेंस बेहतर लग रहा है।
  • इसके पीछे की तरफ नए डिजाइन वाले टेललैंप दिए जा सकते हैं, जिनमें कनेक्टेड लाइट बार जैसा लुक मिलेगा।
  • साथ ही नए डिजाइन के अलॉय व्हील भी देखने को मिले। माना जा रहा है कि कंपनी इसके इंटीरियर को भी पूरी तरह नया बना सकती है।
  • इसमें बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, अपडेटेड डैशबोर्ड और ज्यादा कनेक्टेड फीचर्स मिल सकते हैं।
  • नई ब्रेजा फेसलिफ्ट में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया जा सकता है।
  • इसके अलावा इसमें अंडरफ्लोर माउंटेड CNG टैंक मिलने की भी उम्मीद है, जिससे बूट स्पेस पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

Updated Maruti Suzuki Baleno: बलेनो फेसलिफ्ट में मिलेगा नया लुक

Maruti Suzuki New Cars Testing (source: social media )
Maruti Suzuki New Cars Testing (source: social media )
  • काफिले में दिखा दूसरा मॉडल नई बलेनो फेसलिफ्ट माना जा रहा है।
  • कैमॉफ्लाज के बावजूद इसकी हैचबैक बॉडी साफ नजर आई। इसके फ्रंट डिजाइन को पहले से ज्यादा चौड़ा और लो रखा गया है, जिससे इसका स्पोर्टी लुक और बेहतर हो सकता है।
  • कार के पीछे की तरफ नए टेललैंप और अपडेटेड बंपर डिजाइन देखने को मिले हैं।
  • माना जा रहा है कि कंपनी इसके इंटीरियर में भी बदलाव करेगी।
  • इसमें बड़ी टचस्क्रीन, नया डिजिटल फीचर सेट और बेहतर कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिल सकती है।
  • नई बलेनो में आराम और सेफ्टी फीचर्स को भी पहले से बेहतर बनाया जा सकता है।
  • यह कार युवाओं और फैमिली ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है।

Maruti Suzuki YMC: YMC इलेक्ट्रिक एमपीवी होगी सबसे खास

  • तीसरा टेस्टिंग मॉडल सबसे ज्यादा चर्चा में है, जिसे YMC इलेक्ट्रिक एमपीवी माना जा रहा है।
  • यह मारुति की आने वाली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एमपीवी हो सकती है। इसका डिजाइन बाकी दोनों कारों से काफी अलग और बड़ा दिखाई दिया।
  • इस एमपीवी में लंबा बॉडी डिजाइन, बड़ा ग्लास एरिया और बॉक्सी टेलगेट देखने को मिला।
  • इसके फ्रंट में बंद ग्रिल दी गई है, जो इलेक्ट्रिक कारों की पहचान मानी जाती है।
  • साथ ही फ्रंट और रियर में लाइट बार डिजाइन भी नजर आया।
  • साइड प्रोफाइल से साफ पता चलता है कि इसमें तीनों रो के यात्रियों के लिए अच्छा स्पेस मिलेगा।
  • इसमें ई-विटारा जैसे अलॉय व्हील भी दिए जा सकते हैं। माना जा रहा है कि यह एमपीवी लंबी दूरी की फैमिली यात्रा को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है।

 7-सीटर ग्रैंड विटारा पर भी काम जारी

मारुति सुजुकी एक नई 7-सीटर एसयूवी पर भी काम कर रही है, जो ग्रैंड विटारा पर आधारित होगी। इस SUV का कोडनेम Y17 बताया जा रहा है। उम्मीद है कि इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है। नई SUV का मुकाबला हुंडई अल्काजार और टाटा सफारी जैसी गाड़ियों से होगा। इसमें लंबा व्हीलबेस और ज्यादा बड़ा रियर सेक्शन मिलेगा, ताकि तीसरी रो में बैठने वालों को बेहतर जगह मिल सके।

फीचर्स की बात करें तो इसमें पैनोरमिक सनरूफ, ऑल-व्हील ड्राइव और स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प मिल सकता है। सुरक्षा के लिए इसमें 6 एयरबैग और लेवल-2 ADAS फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। इंजन विकल्प में 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें: Testing के दौरान सड़कों पर दिखी Honda City Facelift! जानें Design, Features समेत पूरी डिटेल

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।