Maruti Swift CNG : जल्द लॉन्च होगा Maruti Swift का CNG वर्जन, मिलेगा थ्री-पॉइंट सीटबेल्ट स्टैन्डर्ड

Summary :

Maruti Swift CNG :  मारुति सुजुकी के लिए बड़ी खुशखबरी है, बता दें कि मारुति सुजुकी ने 9 मई को अपनी मशहूर कार मारुति स्वीफ्ट के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल (Maruti swift CNG) को लॉन्च किया था। इस नई स्विफ्ट कार के इंटीरियर और एक्‍सटीरियर में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। इसके अलावा नए इंजन के पावर और टॉर्क आउटपुट में बदलाव देखने को मिल सकता है। Highlights बाजार में जल्द आ रही है Maruti swift का CNG वर्जन इस CNG वर्जन की कीमत पेट्रोल वेरिएंट से अधिक होगी 9 मई को हुई थी लॉन्‍च डिजाईन में हुए बदलाव नई…

Maruti Swift CNG :  मारुति सुजुकी के लिए बड़ी खुशखबरी है, बता दें कि मारुति सुजुकी ने 9 मई को अपनी मशहूर कार मारुति स्वीफ्ट के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल (Maruti swift CNG) को लॉन्च किया था। इस नई स्विफ्ट कार के इंटीरियर और एक्‍सटीरियर में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। इसके अलावा नए इंजन के पावर और टॉर्क आउटपुट में बदलाव देखने को मिल सकता है।

Highlights

  • बाजार में जल्द आ रही है Maruti swift का CNG वर्जन
  • इस CNG वर्जन की कीमत पेट्रोल वेरिएंट से अधिक होगी
  • 9 मई को हुई थी लॉन्‍च

डिजाईन में हुए बदलाव

Maruti Swift CNG
Maruti Swift CNG

नई स्विफ्ट के इंटीरियर और एक्‍सटीरियर में कंपनी ने कई बदलाव किए हैं। साथ ही न्‍यू स्विफ्ट (Maruti) में बिल्कुल नया Z-सीरीज, 1.2-लीटर, तीन-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी का दावा है कि नई स्विफ्ट ने MT वेरिएंट 24.8 kmpl और AMT 25.75 kmpl की माइलेज देगी। नया इंजन 82 hp की पावर और 112 nm का टॉर्क देता है। इसके अलावा स्विफ्ट के अपडेटेड पेट्रोल वर्जन के लॉन्‍च होते ही अब लोग उत्‍सुक है यह जानने के लिए कि इसका CNG वर्जन कंपनी बाजार में कब उतारेगी।

Maruti swift का CNG वर्जन कब आएगा बाजार में

Maruti Swift CNG
Maruti Swift CNG

बता दें कि मारूति-सुजुकी ने अभी आधिकारिक तौर पर अभी न्‍यू स्विफ्ट के सीएनजी वर्जन (Maruti swift CNG) को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। लेकिन ऑटो इंडस्‍ट्री के जानकारों का कहना है कि न्‍यू स्विफ्ट सीएनजी आने वाले कुछ ही महीनों में बाजार में आ जाएगी। इसकी प्रतिद्वंदी कारों की बात करें तो हुंडई की ग्रैंड i10 Nios और टाटा टियागो दोनों ही CNG ऑप्शन्स के साथ मौजूद है।

पहले से कितना होगा बेहतर

ऑटोकार की रिपोर्ट के अनुसार मारुति सुजुकी के एरेना शोरूम में बेची जाने वाली कारों की तरह, स्विफ्ट को भी जल्द ही सीएनजी ऑप्शन में पेश किया जाएगा। नए इंजन के साथ लॉन्‍च होने वाली यह कंपनी (Maruti swift CNG) की पहली सीएनजी कार होगी। पेट्रोल इंजन के मुकाबले सीएनजी इंजन के पावरट्रेन की पावर थोड़ी कम हो सकती है। नए इंजन के पावर और टॉर्क आउटपुट में बदलाव देखने को मिल सकता है। अनुमान लगाया जा रहा है कि स्विफ्ट के सीएनजी वेरिएंट में केवल मैनुअल ट्रांसमिशन मिलने की संभावना है।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News