Highlights:
- 43 इंच और 55 इंच में आएंगे टीवी
- यह दोनों है 4K वीडियो स्ट्रीमिंग टीवी
- शुरुआती कीमत 23,499 रुपये
Redmi Smart Fire TV 4K सीरीज को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस सीरीज के तहत दो स्मार्ट टीवी मॉडल को पेश किया गया है, जो 55 इंच और 43 इंच स्क्रीन साइज में आते हैं। इस लेटेस्ट एडिशन में मूवी और शोज देखने का शानदार एक्सपीरिएंस मिलता है, क्योंकि कंपनी की तरफ से बड़ी स्क्रीन के साथ ब्राइट डिस्प्ले दी जा रही है, जो 4K वीडियो स्ट्रीमिंग सुविधा के साथ आती है। इसमें नेटफ्लिक्स और हॉटस्टार के 4k कंटेंट को देखने पर सिनेमाहाल जैसा एक्सपीरिंस मिलेगा। इसकी हाई रेजोल्यूशन डिस्प्ले और इमर्सिव ऑडियो टेक्नोलॉजी आपके गेमिंग, स्ट्रीमिंग के एक्सपीरिएंस को शानदार बना देगी।
मिलेगी धमाकेदार साउंड क्वॉलिटी
Redmi Smart Fire TV 4K में हाई परफॉर्मेंस 64 बिट्स क्वॉड कोर प्रोसेसर दिया गया है। यह टीवी 2GB रैम और 8GB स्टोरेज के साथ आता है। इसमें स्टनिंग 4K HDR डिस्प्ले दिया गया है। टीवी स्लीक बेजेललेस डिजाइन में आती है। इसमें MEMC टेक्नोलॉजी दी गई है, जो मूवमेंट के दौरान क्रिस्टल क्लियर पिक्चर देता है। टीवी के 55 इंच वेरिएंट के साथ शानदार विजुअल्स के साथ 30W स्पीकर मिलता है। इसके 43 इंच वेरिएंट में 24W स्पीकर दिया गया है।
मिलेगा एंटरटेनमेंट का पूरा मजा
Fire TV पर यूजर्स हजारों के संख्या में फिल्म और टीवी शो एपिसोड स्ट्रीम कर पाएंगे। इसमें 12,000+ ऐप्स का सपोर्ट दिया जाएगा। टीवी में Prime Video, Netflix, Disney+ Hotstar, Zee5, JioCinema जैसे ऐप्स प्री-इंस्टॉल रहेंगे। यह टीवी Alexa सपोर्ट के साथ आता है। टीवी पिक्चर इन पिक्चर टेक्नोलॉजी के साथ आती है। Redmi Smart Fire TV 4K में अन्य डिवाइस को कनेक्ट करने के लिए ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड वाई-फाई, एयरप्ले 2, Miracast सपोर्ट दिया जाता है।


Download Android App
Download iOS App





