Maruti जितने पॉवरफुल इंजन के साथ लांच होगी Royal Enfield की ये बाइक

Summary :

हम सब जानते है की बाइकर्स के बीच Royal Enfield की बाइक का अलग ही क्रेज होता है। अब Royal Enfield ऐसी बाइक लेकर आ रही है, जिसमें Maruti की कार जितना पावरफुल इंजन होगा। Royal Enfield जिस बाइक को लाने के तैयारी कर रही है, उसमें 750cc का इंजन होगा। ये Maruti Alto 800 के 799cc इंजन कैपेसिटी से थोड़ा ही कम होगा। Royal Enfield ने हाल में कुछ 650cc के बाइक मॉडल लॉन्च किए हैं। जिसके बाद वो आसानी से 750cc इंजन कैपेसिटी की बाइक बनाने में सक्षम है। Royal Enfield ने 650cc के लिए द्विन सिलेंडर इंजन…

हम सब जानते है की बाइकर्स के बीच Royal Enfield की बाइक का अलग ही क्रेज होता है।

अब Royal Enfield ऐसी बाइक लेकर आ रही है, जिसमें Maruti की कार जितना पावरफुल इंजन होगा।

Royal Enfield जिस बाइक को लाने के तैयारी कर रही है, उसमें 750cc का इंजन होगा। ये Maruti Alto 800 के 799cc इंजन कैपेसिटी से थोड़ा ही कम होगा।

Royal Enfield ने हाल में कुछ 650cc के बाइक मॉडल लॉन्च किए हैं। जिसके बाद वो आसानी से 750cc इंजन कैपेसिटी की बाइक बनाने में सक्षम है।

Royal Enfield ने 650cc के लिए द्विन सिलेंडर इंजन आर्किटेक्चर बनाया है।

इससे स्मूद और वाइब-फ्री राइड मिलती है और अब यही एक्सपीरियंस 750cc इंजन की बाइक में मिल सकता है।

सामने आई जानकारी के मुताबिक 750cc इंजन वाली बाइक की राइड सबसे ज्यादा स्मूद होने की उम्मीद है। वाइब-फ्री इसका सबसे यूनीक फीचर होगा।

Royal Enfield अपने 650cc इंजन को ही अपग्रेड करके 750cc कर सकती है। इससे उसकी बाइक्स को ज्यादा पावर और ज्यादा टॉर्क मिलेगा।

कंपनी अपने पावरफुल मॉडल्स को इस इंजन कैपेसिटी में लॉन्च कर सकती हैं। इनमें Himalayan 750, Interceptor और 750 Continental GT 750 जल्द आ सकती हैं।

Team Desk