Triumph Tracker 400 Review : ब्रिटिश मोटरसाइकिल कंपनी ट्रायम्फ अपनी स्टाइलिश और प्रीमियम बाइक्स के लिए जानी जाती है। पिछले कुछ सालों में भारतीय बाजार में भी इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है। इसी कड़ी में कंपनी ने अब भारत में अपनी नई बाइक ट्रायम्फ ट्रैकर 400 लॉन्च कर दी है।
हालांकि बाइक का नाम ट्रैकर 400 रखा गया है, लेकिन इसमें 350 सीसी का इंजन दिया गया है। इसे खास तौर पर भारतीय ग्राहकों और यहां के बाजार को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है।
Triumph Tracker 400 Review: रॉयल एनफील्ड के लिए नई चुनौती

ट्रायम्फ की इस नई बाइक के लॉन्च को मिड-सेगमेंट मोटरसाइकिल बाजार में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.46 लाख रुपये रखी गई है।
लुक के मामले में यह बाइक अपने इंटरनेशनल मॉडल से काफी मिलती-जुलती है। इसमें रेसिंग येलो, फैंटम ब्लैक और एल्युमिनियम सिल्वर ग्लॉस जैसे आकर्षक कलर ऑप्शन दिए गए हैं।
भारत में 350 सीसी तक की मोटरसाइकिलों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लागू होने के कारण ट्रायम्फ का यह कदम कंपनी के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। माना जा रहा है कि इससे भारतीय बाजार में इसकी मांग और बढ़ सकती है।
Triumph Tracker 400 Review: इंजन और परफॉर्मेंस
- ट्रायम्फ ट्रैकर 400 में 350 सीसी का लिक्विड-कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन लगाया गया है।
- यह इंजन 8750 RPM पर 40 PS की पावर और 7500 आरपीएम पर 32 न्यूटन मीटर का टॉर्क उत्पन्न करता है।
- यह पावर आउटपुट ट्रैकर के ग्लोबल 400 सीसी इंजन के मुकाबले करीब 2 बीएचपी और 5.5 एनएम कम है।
- बाइक में 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ टॉर्क-असिस्ट क्लच दिया गया है।
- परफॉर्मेंस की बात करें तो यह मोटरसाइकिल 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार महज 7.6 सेकंड में पकड़ सकती है,
- इसकी टॉप स्पीड लगभग 154 किमी/घंटा बताई जा रही है।
नई ट्रायम्फ ट्रैकर 400 को फ्लैट-ट्रैक स्टाइल डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जो इसे स्पोर्टी और एट्रेक्टिव लुक देता है। बाइक में क्लासिक ट्रायम्फ डिजाइन के साथ रेस इंस्पायर्जड स्टाइलिंग देखने को मिलती है।
- फ्यूल टैंक पर ख़ास तौर से ‘Tracker’ ब्रांडिंग, रेसिंग स्ट्राइप्स और मड-स्प्लैटर ग्राफिक्स दिए गए हैं।
- इसके अलावा इसमें फ्लैट और वाइड हैंडलबार,
- शार्पर हैंडलिंग के लिए खास चेसिस,
- कलर-कोडेड सीट काउल
- और फ्लाई स्क्रीन जैसे डिजाइन एलिमेंट्स शामिल हैं।
Triumph Tracker 400 Features: फीचर्स की बात करें तो
- बाइक में नए ड्यूल-स्पोक व्हील्स,
- 43 मिमी अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स,
- रियर गैस मोनोशॉक सस्पेंशन
- और 805 मिमी सीट हाइट दी गई है।
- इसके अलावा इसमें स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल,
- सिंगल-डायल एनालॉग स्पीडोमीटर,
- डिजिटल टेकोमीटर
- और एबीएस जैसे एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जो इसे अपने सेगमेंट में खास बनाते हैं.
यह भी पढ़ें – रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का 2026 मॉडल लॉन्च, नए रंग और वेरिएंट के साथ आई बाइक, यूथ पर फोकस





















