VESPA ने लॉन्च किए 5 शानदार स्कूटर, शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1.32 लाख रूपये

Summary :

वेस्पा के नए स्कूटर में शानदार फीचर्स और दमदार इंजन

इटली की स्कूटर कंपनी निर्माता Piaggio ने नए स्कूटर लॉन्च कर दिए है। कंपनी ने वेस्पा लाइनइप में 5 नए शानदार लुक में नए स्कूटर भारतीय बाजार में उतार दिए है। कंपनी ने वेस्पा लाइनइप में स्कूटर की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 1.32 लाख रूपये रखी है और टॉप मॉडल  स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.96 लाख रुपये है। Vespa के इन नए स्कूटर में कई नए फीचर्स, हाई ग्रेडिबिलिटी इंजन और एडिशन वर्क का विकल्प भी दिया है।

Vespa स्कूटर के फीचर

Vespa स्कूटर प्रीमियम लुक और बेहतर फीचर के लिए जाना जाता है। इस नए स्कूटर में 125cc का इंजन और 150cc का दमदार इंजन के विकल्प दिए गए है। साथ ही TFT कंट्रोल, Bluetooth सपोर्ट, नेविगेशन सपोर्ट और कई स्मार्ट फीचर दिए गए है। Vespa s में 8 आकर्षित कलर विकल्प दिए गए है। वहीं Vespa में 7 बेहतरीन कलर के विकल्प दिए गए है।

 Vespa स्कूटर के वेरिएंट

Vespa के स्कूटर में, Vespa S, Vespa , Vespa S Tech, Vespa  Tech और Vespa Qala के 5 वेरिएंट दिए गए है। इन वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 1.32 लाख रूपये से शुरू हो जाती है और टॉप मॉडल स्कूटर की एक्स शोरूम कीमत 1.96 लाख रुपये तक जाती है।

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।