WhatsApp: वॉट्सऐप ने 1 से 31 जनवरी के बीच कंपनी ने 67 लाख अकाउंट्स को बैन कर दिया है। वहीं मैसेजिंग ऐप ने पिछले साल दिसंबर में देश में 69 लाख से ज्यादा खराब अकाउंट्स पर प्रतिबंध लगा दिया था। WhatsApp दुनिया भर में काफी ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाला app है।
जनवरी में एक्शन में रहा WhatsApp
Meta के स्वामित्व वाले WhatsApp ने नए आईटी नियम 2021 के अनुपालन में जनवरी महीने में भारत में 67 लाख से अधिक अकाउंट पर प्रतिबंध लगा दिया है। 1 से 31 जनवरी के बीच कंपनी ने 6,728,000 अकाउंट्स को बैन कर दिया है। WhatsApp ने अपनी मंथली रिपोर्ट में कहा कि यूज़र्स की किसी भी रिपोर्ट से पहले इनमें से लगभग 1,358,000 अकाउंट पर एक्टिव रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था।
सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप को जनवरी में देश में रिकॉर्ड 14,828 शिकायत रिपोर्ट प्राप्त हुईं थी और 10 पर एक्शन हुआ। रिपोर्ट के मुताबिक, जहां WhatsApp ने रिपोर्ट के आधार पर उपचारात्मक कार्रवाई की और कार्रवाई करने का मतलब या तो किसी खाते पर प्रतिबंध लगाना है या परिणामस्वरूप पहले से प्रतिबंधित खाते को बहाल करना है।
WhatsApp ने की कार्रवाई
कंपनी के अनुसार, ‘इस यूज़र-सिक्योरिटी रिपोर्ट में प्राप्त शिकायतों और WhatsApp द्वारा की गई कार्रवाई के साथ-साथ हमारे प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए WhatsApp की अपनी कार्रवाइयों की जानकारी भी शामिल है।’ लाखों भारतीय सोशल मीडिया यूज़र्स को सशक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार ने शिकायत अपीलीय समिति (GAC) की शुरुआत की है, जो कंटेंट और अन्य मुद्दों के संबंध में उनकी परेशानियों को देखती है।
नया बनाया गया पैनल
बिग टेक कंपनियों पर लगाम लगाने के लिए देश के डिजिटल कानूनों को मजबूत करने की दिशा में एक कदम है, जो सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के फैसलों के खिलाफ यूज़र्स द्वारा की गई अपील पर गौर करेगा।
WhatsApp ने एक बयान में कहा, ‘हम दुरुपयोग को रोकने और मुकाबला करने में एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग सेवाओं के बीच सुरक्षा सुविधाओं और नियंत्रणों के अलावा इंजीनियरों, डेटा वैज्ञानिकों, विश्लेषकों, शोधकर्ताओं और कानून प्रवर्तन में विशेषज्ञों की टीम गठित करते हैं।’


Download Android App
Download iOS App






