घर पर रखी हर चीज़ की सफाई समय-समय पर करना जरूरी होता है
ऐसे में सीलिंग फैन को आप इन तरीकों से साफ कर सकते हैं
ध्यान रहें कि सीलिंग फैन साफ करने से पहले बिजली की सप्लाई बंद कर दें या फैन का स्विच ऑफ कर दें ताकि कोई दुर्घटना ना हो
साथ ही जमीन पर अखबार, चादर, या प्लास्टिक शीट बिछा लें, ताकि धूल-गंदगी ना फैलें
कोई भी पुराना पिलो कवर लेकर ब्लेड पर डाल दें और इसे धीरे-धीरे खींचते हुए साफ करें. इस तरीके से धूल कवर के अंदर ही रह जाती है
इसके अलावा, आप लम्बे हैंडल वाले डस्टिंग ब्रश से भी फैन को साफ कर सकते हैं
एक माइक्रोफाइबर कपड़ा लेकर ब्लेड पर फिराएं, ताकि धूल और गंदगी जल्दी से साफ हो जाए
बेकिंग सोडा और सिरके का पेस्ट बनाकर फैन के ब्लेड पर लगाकर छोड़ दें. फिर कुछ मिनटों में ही कपड़े से पोंछ लें. ऐसा करने से फैन पर जमी हुई गंदगी अच्छे से साफ हो जाएगी
इतना ही नहीं, पानी में हल्का डिश सोप मिलाकर घोल बनाएं और कपड़े की मदद से ब्लेड को पोंछें. इससे भी फैन चमक जाएगा


Download Android App
Download iOS App












